'छोटा होता तो दीपिका चौथी पत्नी होती' जब एक्ट्रेस से शादी करना चाहता था ये सुपरस्टार, बयान से मची सनसनी

Deepika Padukone Birthday: दीपिका पादुकोण हाल के समय की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक मानी जाती हैं।उन्हें बेहतरीन अभिनय और फैशन सेंस के लिए फैंस काफी पसंद करते हैं। आज यानी 5 जनवरी को एक्ट्रेस अपना 39वां बर्थडे मना रही हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि संजय दत्त ने एक बार दीपिका से शादी करने की इच्छा जाहिर की थी?

एक पुराने इंटरव्यू में संजय दत्त से पूछा गया था कि अगर उन्हें 'चोली के पीछे' गाने के लिए माधुरी दीक्षित के बजाय किसी और को कास्ट करना हो, तो वह किसे चुनेंगे? संजय दत्त ने बिना किसी झिझक के कहा कि उन्हें दीपिका पादुकोण बहुत खूबसूरत लगती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अगर वह थोड़े कम उम्र के होते, तो वह दीपिका से शादी कर लेते।

Deepika Padukone Birthday

ये भी पढ़ें: Deepika Padukone ने बेटी के जन्म के बाद खरीदा करोड़ों का नया आलीशान घर, कितनी है नए फ्लैट की कीमत?

संजय दत्त के इंटरव्यू का पुराना वीडियो एक Reddit यूजर ने शेयर किया। इसके बाद एक यूजर ने लिखा, "मैं तो हैरान हूं कि लोग जब उसने 300 से ज्यादा महिलाओं के साथ सोने की बात की, तो लोग हंसी में ताली क्यों बजा रहे थे।" एक फैन ने लिखा, "क्या सोचता है यह आदमी कि दीपिका उसे अपनी चौथी पत्नी के रूप में स्वीकार करती?"

संजय दत्त, जिन्होंने 2008 में अपनी लोंगटाइम गर्लफ्रेंड मान्यता दत्त से गोवा में शादी की थी। हाल ही में अपने घर में एक समारोह में फिर से एक-दूसरे से फेरे लेते हुए नर आए। इस समारोह में संजय ने केसरिया कुर्ता और धोती पहनी थी, जबकि मानेता ने क्रीम रंग के रंगीन सूट और मैचिंग दुपट्टे में सुंदर नजर आ रही थीं।

वहीं दीपिका पादुकोण की बात करें तो, एक्ट्रेस ने साल 2018 में रणवीर सिंह से शादी कर ली। अब दोनों की शादी के 6 साल बाद कपल ने पिछले साल 2024 में अपनी बेटी दुआ का स्वागत किया। 8 सितंबर को एक्ट्रेस ने अपनी लाडली को जन्म दिया था। इसके बाद से दीपिका अपने मदरहुड को एंजॉय कर रही हैं। हालांकि कपल ने अब तक बेटी दुआ की फोटो शेयर नहीं की।

ये भी पढ़ें: Deepika Padukone Birthday: कितनी संपति की मालकिन हैं दीपिका पादुकोण? एक फिल्म के लिए लेती हैं भारी-भरकम फीस

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+