'बेशर्म रंग' से नहीं हटी दीपिका पादुकोण की 'भगवा बिकिनी', गाने को लेकर मचा था बवाल

फिल्म 'पठान' के विवादित गाने 'बेशर्म रंग' में दीपिका पादुकोण की भगवा बिकिनी को लेकर काफी बवाल मचा था। चलिए जानते हैं कि फिल्म के इन सीन में क्या बदलाव किए गए।

Deepika Padukone Bhagwa Bikini: शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'पठान' 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म के रिलीज होने से पहले ही तगड़ी कमाई हो चुकी थी। फिल्म देखने के लिए बड़ी तादात में लोग थिएटर पहुंचे। लेकिन इस फिल्म को लेकर इससे पहले काफी बवाल मचा था। इस विवाद की वजह बेशर्म रंग गाने में दीपिका पादुकोण की दिखाई भगवा बिकिनी थी। लेकिन अब फिल्म रिलीज हो चुकी है तो, जानते हैं कि क्या फिल्म से इस सीन को मेकर्स ने हटाया या फिर नहीं।

दीपिका पादुकोण की भगवा बिकिनी का हुआ था विरोध

दीपिका पादुकोण की भगवा बिकिनी का हुआ था विरोध

दीपिका पादुकोण की भगवा बिकिनी की वजह से लोगों मध्य प्रदेश के मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने दीपिका के गाने में भगवा बिकनी के इस्तेमाल पर नाराजगी जताई थी। जिसके बाद हिंदू संगठनों ने फिल्म से सीन हटाने की मांग की थी। संगठनों का आरोप था कि, पठान में कुछ आपत्तिजनक दृश्य दिखाए गए हैं। लेकिन, तमाम विरोध के बावजूद 'बेशर्म रंग' में कुछ मामूली बदलाव किए गए हैं। लेकिन, दीपिका पादुकोण की भगवा बिकिनी में कोई गाने में बरकरार रखा गया है।

गाने में हुए कुछ बदलाव

गाने में हुए कुछ बदलाव

जी हां, फिल्म पठान से दीपिका पादुकोण की भगवा बिकिनी वाले सीन को नहीं हटाया गया है। फिल्म 'पठान' के मेकर्स को रिलीज से एडिटेड वर्जन पेश करने के लिए कहा था। जिसके बाद दीपिका पादुकोण की भगवा बिकिनी को गाने से नहीं हटाने का फैसला लिया गया। हालांकि, इसके बावजूद गाने में कुछ बदलाव जरूर किए गए हैं।

फिल्म को लेकर फैंस हुए क्रेजी

फिल्म को लेकर फैंस हुए क्रेजी

शाहरुख खान की फिल्म पठान को लेकर जमकर विरोध हुआ। फिल्म रिलीज होने के बाद भी देश में कई जगह पोस्टर जलाए गए। यहां तक कि लोगों ने शाहरुख खान के पुतले भी जले। लेकिन, इन सबके बावजूद फिल्म को लेकर फैंस का क्रेज अब भी बरकरार है। फिल्म 'पठान' की एडवांस बुकिंग में साढ़े पांच लाख से ज्यादा की टिकट बिक चुकी थीं।

विदेश में भी फिल्म पठान का दिखा क्रेज

विदेश में भी फिल्म पठान का दिखा क्रेज

4 साल बाद शाहरुख खान को बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। यही वजह है कि फैंस तेजी से टिकट बुक कर रहे हैं। देश में ही नहीं बल्कि विदेश में शाहरुख खान के फैंस उनको स्क्रीन पर देखने के लिए थिएटर जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने रिलीज होने से पहले 50 करोड़ की कमाई कर ली है।

सलमान खान ने किया कैमियो

सलमान खान ने किया कैमियो

बता दें कि फिल्म पठान 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। फिल्म में किंग खान ने एक रॉ एजेंट का किरदार निभाया है। वहीं सलमान खान का कैमियो भी है। इसके अलावा फिल्म में दीपिका पादुकोण, जॉन अब्राहम और डिंपल कपाड़ियो लीड रोल में नजर आए। फिलहाल फिल्म को फैंस की ओर से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।

Recommended Video

    Pathaan फिल्म पर Hindu Sangthan ने किया सिनेमाघरों के बाहर विरोध-प्रदर्शन | वनइंडिया हिंदी #shorts

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+