अस्पताल से दीपिका पादुकोण की बेटी के साथ वायरल हुई तस्वीर, लेकिन सच जानकर लगेगा झटका

Deepika Padukone Baby Girl: बॉलीवुड के पावर कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह पैरेंट्स बन गए। एक्ट्रेस ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। इस बीच कथित तौर पर अस्पताल से एक्ट्रेस की अपनी बच्ची के साथ एक फोटो वायरल हो रही है। जिसे लोग बार-बार शेयर कर रहे हैं।

वायरल हो रही तस्वीर में दीपिका अस्पताल के गाउन में एक बच्चे को गोद में लिए हुए दिखाई दे रही हैं। इससे कई लोगों को लगा कि अभिनेत्री और उनकी बेटी की ये तस्वीर है। हालांकि, इन वायरल हो रही तस्वीरों के पीछे की सच्चाई इससे बिल्कुल अलग है।

Deepika Padukone

वायरल तस्वीरों की सच्चाई
पता चला कि ये तस्वीरें हाल की नहीं हैं और इनमें दीपिका अपने बच्चे के साथ नहीं हैं। ये तस्वीरें दरअसल एक फिल्म के सेट की हैं, जहां वह एक आगामी प्रोजेक्ट की शूटिंग कर रही थीं। उनकी गोद में बच्चा फिल्म के एक सीन का हिस्सा है। अभिनेत्री के एक करीबी सूत्र ने जानकारी साझा की है।

कहा ये भी जा रहा है कि बच्चे के साथ नजर आ रहीं दीपिका पादुकोण की ये तस्वीरें AI द्वारा क्रिएट की गई हैं। यानी की ये पूरी तरह से फर्जी है। कुछ तस्वीरों में दीपिका के हाथ में बच्चा नजर आ रहा है। कुछ में रणवीर सिंह बच्चे को गोद लिए दिखाई दिए। हालांकि इन फोटोज में कोई भी सच्चाई नहीं है।

तस्वीरों को देखकर प्रशंसकों में उत्साह और खुशी की लहर दौड़ गई कि एक्ट्रेस ने अपनी ला़डली बेटी की पहली झलक सोशल मीडिया पर साझा की है। इस फोटो के सामने के बाद फैंस ने दीपिका को बधाई देना शुरू कर दिया। हालांकि अब सच्चाई सामने आने के बाद फैंस को बड़ा ढटका लगा है।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 6 सितंबर को सिद्धिविनायक मंदिर दर्शन करने गए थे। इसके अगले ही दिन कपल को अस्पताल के बाहर देखा गया। वहीं 8 सितंबर को खबर आई कि दीपिका पादुकोण ने बेटी को जन्म दिया है। अब फैंस को इंतजार है कि आखिर कब दीपिका और रणवीर अपनी बेटी की पहली झलक साझा करेंगे।

ये भी पढ़ें: Deepika-Ranveer की बेटी का आया राशिफल, पापा या मम्मी किस पर गई हैं नन्ही परी?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+