सपनों के घर की बालकनी में दिखे Deepika Padukone और Ranveer Singh, फोटोज में दिखा एक्ट्रेस का बेबी-बंप
Deepika Padukone and Ranveer Singh New Home: बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल्स में से एक दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह उनकी कोई फिल्म नहीं बल्कि उनका नया आलीशान घर है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही तस्वीरों और वीडियोज में कपल अपने नए सी-फेसिंग घर का निरीक्षण करते नजर आया था। मुंबई के पॉश इलाके बांद्रा वेस्ट में स्थित इस शानदार प्रॉपर्टी में इन दिनों इंटीरियर का काम चल रहा है, जिसको देखने के लिए कपल वहां पहुंचा था।
नए घर की बालकनी में दिखे दीपिका-रणवीर
इंटरनेट पर वायरल हो रही तस्वीरों में प्रेग्नेंट दीपिका पादुकोण और उनके पति रणवीर सिंह नए घर की बालकनी में खड़े होकर कामकाज पर चर्चा करते दिखाई दिए। दोनों के चेहरे पर अपने नए घर को लेकर उत्साह और खुशी साफ झलक रही थी।

वायरल तस्वीरों में नजर आया दीपिका पादुकोण का प्रेग्नेंसी ग्लो
-जैसे ही तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आईं, फैंस की नजर सबसे पहले दीपिका पादुकोण पर गई। एक्ट्रेस ने बेहद आरामदायक और स्टाइलिश सफेद को-ऑर्ड सेट पहना हुआ था। उनके लुक को देखने के बाद फैंस ने उनके प्रेग्नेंसी ग्लो की जमकर तारीफ की।
-वहीं रणवीर सिंह अपने कैजुअल अंदाज में नजर आए। लाल टी-शर्ट और काले ट्रैक पैंट में एक्टर हमेशा की तरह एनर्जेटिक और खुश दिखाई दिए। दोनों की ये झलक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
दीपिका-रणवीर के घर में एक बार फिर गूंजेगी किलकारी
आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने कुछ समय पहले ही सोशल मीडिया पर अपने दूसरे बच्चे के आने की खुशखबरी लोगों के साथ शेयर की थी। इस घोषणा ने उनके फैंस को काफी उत्साहित कर दिया था। सितंबर 2024 में पहली बार पैरेंट्स बने इस स्टार कपल ने अपनी बेटी 'दुआ' का स्वागत किया था। अब परिवार में एक और नन्हे मेहमान के आने की तैयारी चल रही है। फैंस भी बेसब्री से इस नए अध्याय का इंतजार कर रहे हैं।
119 करोड़ के आलीशान घर में शिफ्ट होने की चल रही तैयारी
-जिस घर को लेकर दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह चर्चा में हैं, वह मुंबई की सबसे प्रीमियम और लग्जरी प्रॉपर्टीज में गिना जाता है। बांद्रा बैंडस्टैंड स्थित ये शानदार घर समंदर के खूबसूरत नजारों से घिरा हुआ है। इस लग्जीरियस घर की कीमत 119 करोड़ रुपए के आसपास है।
-मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये चार मंजिला डुप्लेक्स रेजिडेंस 16वीं से 19वीं मंजिल तक फैला हुआ है। करीब 11,000 वर्ग फुट से अधिक एरिया में बने इस घर के साथ एक बड़ा प्राइवेट टेरेस भी है, जहां से अरब सागर का मस्त सीन दिखाई देता है।
-खास बात ये है कि ये प्रॉपर्टी बॉलीवुड के दो सबसे फेमस घरों के पड़ोस में स्थित है। एक तरफ सुपरस्टार शाहरुख खान का मशहूर बंगला 'मन्नत' है, तो दूसरी तरफ सलमान खान का 'गैलेक्सी अपार्टमेंट' है।
प्रेग्नेंट दीपिका पादुकोण के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
-प्रेग्नेंसी के इस खूबसूरत दौर में भी दीपिका पादुकोण अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर एक्टिव हैं। एक्ट्रेस जल्द ही शाहरुख खान के साथ बहुप्रतीक्षित फिल्म 'किंग' में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वह निर्देशक एटली की साइंस-फिक्शन फिल्म 'राका' में भी अहम रोल निभा रही हैं। फिल्म राका में दीपिका के साथ साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन दिखाई देंगे। इन दोनों प्रोजेक्ट्स को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह बना हुआ है।
-आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण को आखिरी बार ब्लॉकबस्टर फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' में देखा गया था। फिल्म में उनके निभाए गए 'सुमति' के किरदार को दर्शकों और समीक्षकों दोनों ने खूब सराहा था। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करने में सफल रही थी।
रणवीर सिंह के पास भी हैं कई बड़ी फिल्में
रणवीर सिंह भी इन दिनों अपने आगामी प्रोजेक्ट्स में बिजी चल रहे हैं। वह फिलहाल अपनी जॉम्बी-एडवेंचर फिल्म 'प्रलय' की तैयारियों में जुटे हुए हैं। इसके अलावा पिछले दिनों एक्टर फिल्म 'डॉन 3' को लेकर विवाद में भी घिरे रहे थे।
फैंस को पसंद आ रही है परिवार और करियर की ये नई शुरुआत
-दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की वायरल तस्वीरें सिर्फ उनके नए घर की झलक नहीं दिखातीं बल्कि उनके जीवन के एक नए और खूबसूरत पड़ाव की कहानी भी बयां करती हैं। एक तरफ वह अपने परिवार को बढ़ाने की तैयारी कर रहे हैं, तो दूसरी तरफ करियर में भी नए मुकाम हासिल कर रहे हैं। यही वजह है कि उनके फैंस इस कपल की हर नई अपडेट पर नजर बनाए हुए हैं।
-नया घर, परिवार में आने वाला नया सदस्य और बड़े फिल्मी प्रोजेक्ट्स, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के लिए ये समय कई खुशियों से भरा हुआ है। वायरल तस्वीरों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि ये स्टार कपल सिर्फ फिल्मों ही नहीं बल्कि अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी फैंस के बीच जबरदस्त लोकप्रियता रखता है।













Click it and Unblock the Notifications