फैंस का रिएक्शन देखने थिएटर पहुंची दीपिका, एक्ट्रेस का लुक देख ट्रोलर्स बोले, ‘यह दीपिका है या राज कुंद्रा’

फिल्म पठान की रिकॉर्ड तोड़ कमाई के बाद दीपिका पादुकोण थिएटर में फैंस का रिएक्शन देखने पहुंची। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Deepika Padukone Visits Theatre: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की फिल्म पठान की नॉनस्टॉप कमाई जारी है। महज 5 दिनों में ही फिल्म ने अब तक कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। यही वजह है कि फिल्म देश में ही नहीं विदेश में भी ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। इस बीच अब एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी बीती शाम एक थियेटर में नजर आईं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

मुंह छिपाकर फैंस का रिएक्शन देखने थिएटर पहुंची दीपिका

मुंह छिपाकर फैंस का रिएक्शन देखने थिएटर पहुंची दीपिका

बता दें कि, फिल्म पठान रिलीज होने से पहले ही काफी चर्चा में है। फिल्म को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन हुआ। जगह-जगह पठान के पोस्टर थिएटर के बाहर जलाए गए। अब 25 जनवरी को फिल्म रिलीज हो चुकी है। रिलीज होने के बाद फिल्म ने 5 दिन में ही 500 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। इस बीच दीपिका पादुकोण चेहरा ढककर फैंस का रिएक्शन देखने थिएटर पहुंची।

कैमरे से बचती नजर आईं एक्ट्रेस

इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि, मुंबई के बांद्रा में स्थित गेयटी गैलेक्सी से दीपिका पादुकोण बाहर निकलती हुई नजर आ रही हैं। इस दौरान एक्ट्रेस ब्लैक आउटफिट पहने मास्क से अपना चेहरा ढका हुआ था। वहीं एक्ट्रेस का बॉडीगार्ड भी कैमरे से एक्ट्रेस क बचाते हुए नजर आ रहा है।

एक्ट्रेस का लुक देख फैंस हुए कंफ्यूज

एक्ट्रेस का लुक देख फैंस हुए कंफ्यूज

वीडियो देख फैंस लगातार अपने रिएक्शन दे रहे हैं। कुछ फैंस ने एक्ट्रेस की तुलना राज कुंद्रा से कर डाली। एक यूजर ने लिखा, 'वह अपना फेस क्यों छिपा रही हैं'। दूसरे ने लिखा कि, 'मुझे समझ नहीं आ रहा है कि यह दीपिका पादुकोण है या राज कुंद्रा'। अन्य यूजर ने लिखा, 'मुंह ही छिपाना था तो मीडिया को क्यों बुलाया'।

पठान ने तोड़े कई रिकॉर्ड

पठान ने तोड़े कई रिकॉर्ड

बता दें कि, फिल्म 'पठान' रिलीज होने के बाद से ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने 5 दिनों में 270 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं विदेश में भी शाहरुख खान का जलवा कायम है। फिल्म ने अब तक 400 करोड़ की कमाई कर ली। यानी कि, महज 5 दिनों में ही फिल्म पठान ने 500 करोड़ कमाई कर ली है।

सलमान खान के कैमियो की हो रही चर्चा

सलमान खान के कैमियो की हो रही चर्चा

फिल्म पठान से शाहरुख खान ने 4 साल बाद बड़े पर्दे पर कमबैक किया है। फिल्म में शाहरुख के अलावा दीपिका पादुकोण, जॉन अब्राहम और डिंपल कपाड़िया भी लीड रोल में नजर आए। इसके अलावा सबसे ज्यादा सलमान खान के कैमियो की चर्चा है। सोशल मीडिया पर भी फैंस फिल्म की काफी तारीफ कर रहे हैं।

Recommended Video

    Pathaan के हिट होने पर Shahrukh Khan ने 'Mannat' की बालकनी से फैंस को कहा शुक्रिया | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+