Ranveer Singh नहीं थे Deepika Padukone की पहली पसंद, इन 7 मर्दों ने बदल दी थी एक्ट्रेस की लव लाइफ

Deepika Padukone 7 Affairs: दीपिका पादुकोण सितंबर 2024 में ही एक प्यारी सी बेटी 'दुआ' की मां बनी थीं और अब उन्होंने एक बार फिर से अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की खबर सोशल मीडिया पर शेयर की है। इस खबर के सामने आने के बाद एक्ट्रेस को लेकर इंटरनेट पर जमकर चर्चा हो रही है। लोग सिर्फ उनकी प्रेग्नेंसी ही नहीं बल्कि उनके अफेयर्स को लेकर भी तरह तरह की बातें कर रहे हैं।

नवंबर 2018 में रणवीर सिंह से दीपिका पादुकोण ने की शादी
आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण के पुराने रिश्तों को लेकर फिर से सवाल उठने लगे हैं और सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा हो रही है। दीपिका पादकोण ने नवंबर 2018 में अपने बॉयफ्रेंड एक्टर रणवीर सिंह से शादी की थी। इसके बाद दोनों सितंबर 2024 में बेटी के पैरेंट्स बने। अब खबर है कि दीपिका दोबारा प्रेग्नेंट हैं औ जल्द ही सेकंड बेबी का स्वागत करेंगी।

Deepika Padukone 7 Affairs

दूसरी बार मां बनने वाली हैं दीपिका पादुकोण

-रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर जोड़ियों में गिना जाता है। दोनों अक्सर एक-दूसरे पर खुलकर प्यार लुटाते और हर मौके पर एक-दूसरे की तारीफ करते नजर आते हैं, चाहे वह इवेंट्स हों, इंटरव्यूज हों या फिर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स, हर जगह इनका मजबूत रिश्ता साफ दिखाई देता है। यही वजह है कि फैंस उन्हें आदर्श जोड़ी मानती है।

-रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की समझ और आपसी तालमेल ने हमेशा से ही लोगों का दिल जीता है और अब दूसरी प्रेग्नेंसी की खबरों के चलते ये जोड़ी एक बार फिर सुर्खियों में छा गई है, जहां उनके निजी जीवन को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। आपको बता दें कि रणवीर सिंह के साथ इस खूबसूरत रिश्ते से पहले दीपिका पादुकोण के जीवन में और भी कई लोग आए थे, जिनकी चर्चा समय-समय पर होती रही है।

कई लोगों के साथ जुड़ चुका है दीपिका पादुकोण का नाम

रणवीर सिंह से शादी करने से पहले दीपिका पादकोण के कई मर्दों के साथ अफेयर्स रह चुके हैं। दीपिका पादुकोण का नाम कई एक्टरों के साथ जुड़ चुका है और एक ब्रेकअप ने तो एक्ट्रेस को मेंटली भी तोड़कर रख दिया था। आइए आपको बताते हैं उन 7 मर्दों के बारे में, जिनके साथ दीपिका पादुकोण का नाम जुड़ चुका है।

इन 7 मर्दों के साथ दीपिका पादुकोण का अफेयर

1. मुजम्मिल इब्राहिम (Muzammil Ibrahim)

-मुजम्मिल इब्राहिम के साथ दीपिका पादुकोण का नाम उनके शुरुआती करियर के दिनों में जुड़ा था और उन्हें एक्ट्रेस का पहला प्रेमी भी माना जाता है। एक इंटरव्यू में मुजम्मिल इब्राहिम ने दावा किया था कि दोनों करीब 2 साल तक साथ रहे थे और मुंबई में दीपिका पादुकोण ने सबसे
पहले उनसे ही मुलाकात की थी।

-मुजम्मिल इब्राहिम ने ये भी कहा था कि दीपिका पादुकोण ने ही उन्हें पहले प्रपोज किया था। इब्राहिम के अनुसार इस रिश्ते को खत्म करने का फैसला उन्होंने खुद लिया था और उन्हें इसका कोई पछतावा नहीं है। हालांकि इस रिश्ते पर दोनों की ओर से कभी खुलकर ज्यादा बात नहीं की गई और अब दोनों अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं।

2. उपेन पटेल (Upen Patel)

उपेन पटेल फेमस मॉडल होने के साथ साथ बॉलीवुड एक्टर भी हैं। वह कई रिएलिटी शोज जैसे बिग बॉस 8 और एमटीवी लव स्कूल में भी नजर आ चुके हैं। हालांकि उपेन पटेल को कभी भी दीपिका पादुकोण के प्रेमी के रूप में आधिकारिक तौर पर स्वीकार नहीं किया गया लेकिन दोनों के एक चर्चित फोटोशूट के बाद उनके बीच कुछ समय के लिए अफेयर चला था।

3. निहार पांड्या (Nihar Pandya)

-निहार पांड्या और दीपिका पादुकोण का रिश्ता भले ही कई साल पहले खत्म हो गया था लेकिन आज भी निहार पांड्या का नाम अक्सर दीपिका पादुकोण के एक्स बॉयफ्रेंड के रूप में सुर्खियों में आ जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों मुंबई आने के बाद लगभग 3 साल तक लिव इन में रहते थे और उस समय दोनों काफी करीब आ गए थे।

-हालांकि ब्रेकअप के बाद दीपिका और निहार ने मैच्योरिटी दिखाते हुए अपने-अपने रास्ते चुन लिए थे। एक इंटरव्यू में निहार पांड्या ने इस बात पर हल्का सा दुख भी जताया था कि हर बार उन्हें दीपिका पादुकोण के नाम से जोड़कर ही पहचाना जाता है।

4. सिद्धार्थ माल्‍या (Sidhartha Mallya)

-दीपिका पादुकोण और बिजनेस टायकून विजय माल्या के बेटे सिद्धार्थ माल्‍या एक-दूसरे के साथ सीरियस रिलेशनशिप में थे। कहा जाता है कि एक समय ऐसा था जब दीपिका पादुकोण भगोड़े बिजनैसमैन विजय माल्या के बेटे सिद्धार्थ माल्या के प्यार में पागल थीं। डेटिंग की अफवाहें तब और तेज हो गईं जब दोनों को एक मैच के दौरान कैमरे पर किस करते हुए पकड़ा गया था।

-अपने रिश्ते को कभी सार्वजनिक रूप से स्वीकार न करने के बावजूद दीपिका और सिद्धार्थ ने ब्रेकअप के बाद अपने अलग होने के कारणों के बारे में खुलकर बात की थी। कई रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया है कि दीपिका पादुकोण के साथ सिद्धार्थ माल्या का बर्ताव खराब होता जा रहा था। दीपिका को सिद्धार्थ की कई हरकतों से परेशानी होने लगी थी। ऐसे में खुद दीपिका पादुकोण ने ही सिद्धार्थ को छोड़ने का फैसला कर लिया था।

5. महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni)

-महेंद्र सिंह धोनी और दीपिका पादुकोण का नाम साल 2007 में काफी सुर्खियों में रहा था, जब दोनों के बीच अफेयर की खबरें तेजी से फैली थीं। धोनी ने खुद बताया था कि वह दीपिका पादुकोण की खूबसूरती के कायल हैं। वहीं धोनी ने दीपिका को मैच में इंवाइट भी किया था, जहां वह टीम इंडिया का उत्साह बढ़ाने के लिए पहुंची थीं।

-उस समय मेहंद्र सिंह धोनी की टीम की जीत और दीपिका पादुोण की फिल्म 'ओम शांति ओम' की सफलता ने इन खबरों को और भी चर्चा में ला दिया था। हालांकि ये रिश्ता ज्यादा आगे नहीं बढ़ पाया। बाद में दीपिका पादुकोण का नाम युवराज सिंह के साथ जुड़ने लगा था, जिसके बाद धोनी ने दीपिका से दूरी बना ली और ये रिश्ता खत्म हो गया।

6. युवराज सिंह (Yuvraj Singh)

-युवराज सिंह और दीपिका पादुकोण का अफेयर साल 2008 में खूब चर्चा में रहा था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों एक-दूसरे को पसंद करते थे और कई बार साथ में देखे गए थे। चाहे वह इवेंट हो या मैच के बाद की मुलाकातें, दोनों का रिश्ता सुर्खियों में छाया हुआ था।

-दीपिका पादुकोण को युवराज सिंह के जन्मदिन की पार्टी में भी देखा गया था, जिससे इन खबरों को और हवा दी थी। हालांकि ये रिश्ता भी ज्यादा समय तक नहीं चल पाया था और कुछ समय बाद दोनों अलग हो गएथे। कहा जाता है कि दोनों अपने-अपने करियर में व्यस्त हो गए थे, जिसके कारण ये रिश्ता आगे नहीं बढ़ सका।

7. रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor)

-रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण का रिश्ता बॉलीवुड के सबसे चर्चित अफेयर्स में से एक रहा है। दोनों की मुलाकात फिल्म 'बचना ऐ हसीनों' के दौरान हुई थी, जहां से उनकी लव स्टोरी की शुरुआत हुई थी। कुछ ही समय में दोनों एक-दूसरे के काफी करीब आ गए थे और अक्सर साथ नजर आने लगे थे।

-कहा जाता है कि दीपिका पादुकोण इस रिश्ते को लेकर काफी सीरियस थीं। दीपिका ने खुले तौर पर अपने प्यार का इजहार भी किया था। कहा जाता है कि उन्होंने रणबीर कपूर के नाम का टैटू भी बनवाया था, जो उस समय काफी चर्चा में रहा था। हालांकि ये रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं टिक पाया और दोनों के बीच दूरियां बढ़ने लगी थीं।

-मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर के ब्रेकअप की वजह धोखा बताया गया था। इस ब्रेकअप ने दीपिका पादुकोण को तोड़ दिया था। इस ब्रेकअप के बाद दीपिका को मानसिक तनाव और डिप्रेशन से भी गुजरना पड़ा था, जिसका उन्होंने बाद में खुलकर जिक्र किया था।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का खूबसूरत रिश्ता

कुल मिलाकर दीपिका पादुकोण का निजी जीवन कई उतार-चढ़ावों से भरा रहा है, जहां उन्होंने अलग-अलग रिश्तों और कठिन दौर का सामना किया है लेकिन इन सबके बाद उनकी जिंदगी में रणवीर सिंह की एंट्री ने बहुत कुछ बदल दिया। आज दोनों न सिर्फ एक मजबूत और खुशहाल कपल हैं बल्कि अपने रिश्ते से लोगों को प्रेरणा भी देते हैं और अब दूसरी प्रेग्नेंसी की खबरों के साथ उनकी ये खूबसूरत जर्नी एक नए जगत में एंट्री करने जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+