Deepika Padukone के इंडस्ट्री में हुए 15 साल पूरे, शाहरुख ने एक्ट्रेस पर लुटाया प्यार, पोस्ट कर लिखी यह बात

शाहरुख खान ने दीपिका पादुकोण को बॉलीवुड में 15 साल पूरे करने पर खास अंदाज में बधाई दी।

Shah Rukh Khan Deepika Padukone: बॉलीवुड की डीवा दीपिका पादुकोण को बॉलीवुड में पूरे 15 साल हो चुके हैं। ऐसे में फैंस उनको लगातार सोशल मीडिया पर बधाई दे रहे हैं। यहां तक कि, ट्विटर में भी #DeepikaPadukone काफी ट्रेंड कर रहा है। इस बीच बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने उनको स्पेशल अंदाज में 15 साल पूरे होने पर बधाई दी है।

शाहरुख खान ने दीपिका पादुकोण को दी बधाई

शाहरुख खान ने दीपिका पादुकोण को दी बधाई

शाहरुख खान ने अपने इंस्टाग्राम पर दीपिका पादुकोण के लिए एक प्यार भरा पोस्ट शेयर किया है। किंग खान ने इस पोस्ट में दीपिका के साथ कुछ थ्रोबैक फोटो शेयर की हैं। जिसके बाद से ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

एक्टर ने लिखा ये प्यार भरा पोस्ट

एक्टर ने लिखा ये प्यार भरा पोस्ट

शाहरुख खान ने दीपिका पादुकोण को बधाई देते हुए कैप्शन पर लिखा, ''बेहतरीन अदाकारी के 15 शानदार वर्ष...कड़ी मेहनत...आपके साथ अनुभव की कुछ अद्भुत परफॉरमेंस के लिए ढेर सारा प्यार!! मैं आज भी आपको देख रहा हूं... आपको देख रहा हूं... और आपको देख रहा हूं... और अभी भी आपको देख रहा हूं... दीपिका पादुकोण।''

Recommended Video

    Shahrukh Khan को Team समेत Mumbai Airport पर Custom विभाग ने रोका | वनइंडिया हिंदी | *News
    दीपिका पादुकोण ने दिया ऐसा रिएक्शन

    दीपिका पादुकोण ने दिया ऐसा रिएक्शन

    शाहरुख खान के इस पोस्ट पर दीपिका पादुकोण ने अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने पोस्ट पर कमेंट कर लिखा कि, "शब्द हमारे प्यार को बयां नहीं कर सकते"। शाहरुख खान का ये पोस्ट देख फैंस फिल्म पठान को लेकर और भी ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं और साथ ही एक्ट्रेस को लगातार बधाई दे रहे हैं।

    पोस्ट पर फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शन

    पोस्ट पर फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शन

    शाहरुख खान के इस पोस्ट पर फैंस लगातार अपने रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, आप दोनों को पठान में एक साथ देखने के लिए उत्सुक हूं, जबकि एक अन्य का कहना है कि, दीपिका को ढेर सारी बधाई। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'हर लड़की का सपना आपसे मिलना है पठान के लिए बहुत एक्साइटेड हूं'।

    फिल्म पठान में एकसाथ आएंगे नजर

    फिल्म पठान में एकसाथ आएंगे नजर

    दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान ने एकसाथ अब तक कईं फिल्में की हैं और दोनों की ऑन स्क्रीन कैमिस्ट्री को फैंस काफी पसंद करते हैं। अब एक बार फिर दोनों फिल्म पठान में एक साथ नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का हाल ही में किंग खान के बर्थडे पर टीजर रिलीज हुआ था। जिसके बाद से फैंस लगातार इस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि फिल्म पठान अगले साल 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+