दीपेश भान के परिवार के सिर से खत्म हुई बड़ी मुसीबत, आखिरकार रंग लाई 'गोरी मेम' की मेहनत

दीपेश भान के परिवार के सिर पर चढ़ा कर्ज का बोझ अब उतर गया है। दीपेश की पत्नी नेहा ने सौम्या टंडन का आभार व्यक्त किया है।

मुंबई, 4 सितंबर: टेलीविजन के मशहूर शो 'भाभीजी घर पर हैं' में मलखान का मशहूर किरदार निभाने वाले दीपेश भान आज हमारे बीच नहीं हैं। ब्रेन हैमरेज से दीपेश की अचानक मौत होना फैंस और उनके परिवार को गहरा सदमा दे गया। दीपेश भान अपने पीछे पत्नी और बच्चा छोड़ गए और एक्टर के जाने के बाद उनके ऊपर बहुत बड़ी मुसीबत भी आ गई थी। सोशल मीडिया पर भी इस बात की जानकारी साझा की गई थी। लेकिन अब दीपेश भान के परिवार की मदद को आगे आईं सौम्या टंडन ने उनकी सारी परेशानी को सुलझा दिया है। खुद दीपेश भान की पत्नी नेहा ने सौम्या टंडन का शुक्रिया अदा किया है।

फैंस को लगा था सदमा

फैंस को लगा था सदमा

दीपेश भान ने जब इस दुनिया को अचानक अलविदा कहा, तो फैंस को यकीन ही नहीं हुआ। हर ओर एक्टर की अचानक मौत की खबरें छाई हुई थीं। दीपेश का यूं अचानक जाना सबको गमगीन कर गया। दीपेश के जाने से उनके परिवार पर बहुत बड़ी आफत आ गई थी। फैमिली पर लाखों का कर्ज था, जिसे चुका पाना उनके लिए काफी मुश्किल था।

मदद को आगे आईं सौम्या

मदद को आगे आईं सौम्या

भाभीजी घर पर हैं शो की ही सौम्या टंडन दीपेश के परिवार की मदद के लिए आगे आईं। सौम्या ने सोशल मीडिया के जरिये भी लोगों सो मदद की गुहार लगाई थी। परिवार के ऊपर लाखों का कर्ज था और चुकाने के लिए बिल्कुल पैसे नहीं थे, जिसके बाद सौम्या ने सोशल मीडिया के जरिये डोनेशन की गुहार लगाई।

पत्नी नेहा ने जताया आभार

अब दीपेश भान की पत्नी ने दिवंगत एक्टर के सोशल मीडिया के जरिये फैंस के साथ एक अच्छी खबर साझा की है। लगता है दीपेश के परिवार के सर से बड़ा बोझ उतर गया है। एक्टर की पत्नी ने वीडियो शेयर किया, जिसमें वे कह रही हैं कि उनका होम लोन चुका दिया गया है। इसके लिए उन्होंने अभिनेत्री सौम्या टंडन का दिल से शुक्रिया किया।

खत्म हुआ लाखों का लोन

खत्म हुआ लाखों का लोन

दीपेश भान की पत्नी नेहा कहती हैं कि सौम्या टंडन और भाभीजी घर पर हैं शो के प्रोड्यूसर बेनिफर कोहली की वजह से उनके ऊपर जो लाखों का कर्ज था, वो खत्म हो चुका है।

परिवार पर आई मुसीबत

परिवार पर आई मुसीबत

बताते चलें कि दीपेश भान अपने पीछे पत्नी और एक बेटा छोड़ गए। परिवार को दीपेश के जाने का सदमा लग गया था। इतना ही नहीं, दीपेश भान के परिवार के सिर लाखों का कर्जा भी था। इस दौरान सौम्या टंडन ने आगे आकर लोगों से परिवार के सिर पर से ये कर्ज उतारने के लिए मदद की गुजारिश की।

सौम्या ने बताई भावुक कर देने वाली बात

सौम्या ने बताई भावुक कर देने वाली बात

वीडियो में सौम्या टंडन कहती हैं कि दीपेश भान के परिवार के सिर पर 50 लाख का होम लोन है, जिसे चुकाना बाकी है। उन्होंने ये भी कहा कि दीपेश भान का एक छोटा सा बेटा भी है। सौम्या का ये भावुक कर देने वाला वीडियो आखिरकार रंग लाया और दीपेश भान के परिवार के सिर से कर्जा उतर गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+