दीप सिंधू की मौत से टूटी गर्लफ्रेंड रीना, कहा- 'रूह तो उसी के साथ मर गई जिंदा है तो सिर्फ शरीर'
नई दिल्ली, 17 फरवरी। पंजाबी फिल्म अभिनेता दीप सिद्धू की सड़क हादसे में मृत्यु के बाद उनकी गर्लफ्रैंड रीना काफी टूट गई हैं। उन्हें यकीन नहीं हो रहा है कि दीप अब उनके साथ नहीं हैं और उन्होंने दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है। गौर करने वाली बात है कि 15 फरवरी को दीप सिद्धू की सड़क हादसे में मृत्यु हो गई थी। हादसे के वक्त दीप सिद्धू की गर्लफ्रैंड रीना राय भी उनके साथ कार में मौजूद थीं हालांकि वह इस हादसे में बाल-बाल बच गईं।
Recommended Video

अस्पताल में चल रहा है इलाज
दीप सिद्धू के साथ रीना राय भी कार में सफर कर रही थीं। हादसे के बाद दीप सिद्धू की मौत हो गई जबकि रीना को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। दीप की मृत्यु के बाद रीना राय ने सोशल मीडिया पर पहली बार पोस्ट शेयर की है और पोस्ट के जरिए अपनी भावनाएं जाहिर की है। रीना ने इस पोस्ट के साथ दीप सिद्धू की एक दिल छूने वाली तस्वीर को भी शेयर किया है।

दीप के जाने के बाद टूट गईं रीना राय
रीना ने तस्वीर के साथ लिखा, मैं टूट गई हूं,अंदर से मर चुकी हूं, प्लीज दीप वापस लौट आओ, तुमने वादा किया था कि मुझे कभी भी नहीं छोड़ोगे, तुम मेरे दिल की धड़कन हो। जब आज मैं अस्पताल में लेटी थी तो मैंने तुम्हारी आवाज सुनी कि तुम आ रहे हो और मुझसे कह रहे हो आई लव यू मेरी जान, मैं जानती हूं कि तुम मेरे साथ हमेशा के लिए हो, हम जल्द ही भविष्य की तैयारी कर रहे थे और अब तुम जा चुके हो। मेरे साथी मुझे छोड़कर मत जाओ, मैं तुम्हें दुनिया के दूसरे हिस्से में जरूर मिलूंगी।

एयर बैग की वजह से बचीं रीना
रिपोर्ट के अनुसार दीप सिद्धू पंजाब से दिल्ली जा रहे थे इसी दौरान पीपली टोल प्लाजा के पास खरखोड़ा में उनकी कार का हादसा हो गया। दीप की कार ने एक ट्रक को टक्कर मार दी। यह टक्कर कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे पर सोनीपत हरियाणा में हुआ था। हादसे के वक्त रीना ने सीट बेल्ट पहन रखी थी जिसकी वजह से उनकी तरफ का एयरबैग हादसे के तुरंत बाद खुल गया और उनकी जान बच गई। जबकि दीप का एयरबैग खुलते ही ब्लास्ट हो गया, जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई।

लाल किले पर हिंसा में आया था नाम
गौर करने वाली बात है कि दीप पंजाबी फिल्मों में काम करते थे और वहां वह काफी लोकप्रिय भी थे। दीप का नाम उस वक्त चर्चा मे आया था जब देशभर में चल रहे कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के प्रदर्शन में वह शामिल हुए थे। दीप का नाम गणतंत्र दिवस पर लाल किले पर हुई हिंसा में भी आया था। इस मामले में दीप को 9 फरवरी 2021 को गिरफ्तार किया गया था। वह दो महीने से अधिक समय तक जेल में रहे थे, जिसके बाद वह जमानत पर रिहा हुए थे।












Click it and Unblock the Notifications