सिनेमा जगत के लिए मनहूस रहा दिसंबर 2023, जूनियर महमूद से लेकर इन दिग्गज सितारों ने दुनिया को कहा अलविदा

December 2023 Celebs Demise: साल 2023 का दिसंबर महीना सिनेमा जगत के लिए काफी बुरा रहा है। इस महीने बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री से लेकर टीवी इंडस्ट्री तक में कई जाने माने सेलेब्स की मौत हो गई है। एक्टर और कॉमेडियन जूनियर महमूद से लेकर ऑस्कर विनिंग फिल्म 'पैरासाइट' के फेमस साउथ कोरियाई एक्टर ली सन-क्युन, टीवी के फेमस सीरीयल सीआईडी के फ्रेडरिक्स यानी दिनेश फडनीस लेकर कन्नड़ अभिनेत्री लीलावती तक।

दिसंबर 2023 में जिन जिन एक्टरों की मौत हुई है वह या तो लंबी बीमारी से जूझ रहे थे या फिर अचानक ही उन्हें हार्ट अटैक आया है। ऐसे में साल के इस आखिरी महीने में सिनेमा जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। इन एक्टरों की मौत से आम लोगों से लोकर इंडस्ट्री तक के लोग सदमे में हैं।

celebs

एक्टर और कॉमेडियन जूनियर महमूद
हिंदी सिनेमा के मशहूर एक्टर और कॉमेडियन जूनियर महमूद की मौत की खबर ने आम लोगों से लेकर बॉलीवुड के सेलेब्स तक को हैरान कर दिया है। वह पेट के कैंसर से जूझ रहे थे। वह इस गंभीर बीमारी के चौथे स्टेज पर थे। पिछले कुछ समय से अस्पताल में उनका इलाज चल रहा थे। गत 7 दिसंबर 2023 को उन्होंने अंतिम सांस ली थी।

ली सुन क्युन
ऑस्कर विनिंग फिल्म 'पैरासाइट' के फेमस साउथ कोरियाई एक्टर ली सन-क्युन की मौत हो गई है। 48 वर्षीय एक्टर ली सन-क्युन गत 27 दिसंबर 2023 की सुबह सियोल के एक पार्क में एक कार के अंदर ब्रिकेट्स के पास बेहोश पाए गए थे। दूसरी तरफ ली की पत्नी ने पुलिस को एक्टर के लापता होने की जानकारी दी थी और बताया था कि एक्टर ने घर में सुसाइड नोट भी छोड़ा था जिसके बाद ली की तलाश की जा रही थी। आखिराकर ली अपनी कार में मृत पाए गए।

कैप्टन विजयकांत
तमिल सिनेमा के मशहूर एक्टर और डीएमडीके के संस्थापक और लीडर कैप्टन विजयकांत ने 71 की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। आपको बता दें कि निमोनिया होने के बाद से वह वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे। गत 28 दिसंबर 2023 को उनका एक निजी अस्पताल में निधन हो गया।

साजिद खान
फिल्म मदर इंडिया में संजय दत्त की बचपन की भूमिका निभाने वाले मशहूर अभिनेता साजिद खान का निधन हो गया है। वह लंबे समय से कैंसर की जंग लड़ रहे थे लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद एक्टर ये जंग हार गए और 70 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।

बोंडा मणि
तमिल सिनेमा के मशहूर कॉमेडियन बोंडा मणि ने 60 की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। गत 23 दिसंबर 2023 की रात बोंडा मणि अचानक चेन्नई में अपने घर पर बेहोश हो गए थे। इसके बाद उन्हें सरकारी अस्पताल ले जाया गया था। जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बोंडा मणि की दोनों किडनी खराब हो चुकी थी और साल 2022 से उनका इलाज चल रहा था।

दिनेश फडनीस
टीवी के पॉपुलर शो 'सीआईडी'​​में इंस्पेक्टर फ्रेड्रिक्स का मजेदार किरदार निभाकर लोगों का दिल जीतने वाले एक्टर दिनेश फडनीस का निधन हो गया है। 57 साल की उम्र में दिनेश फडनीस ने इस दुनिया को अलविदा कह दया है। दिनेश फडनीस की मल्टीपल ऑर्गन फेलियर की वजह से मौत हो गई है।

ब्रिजेश त्रिपाठी
सिनेमा जगत के दिग्गज अभिनेता ब्रिजेश त्रिपाठी का निधन हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर को डेंगू हुआ था। डेंगू का इलाज मेरठ के एक अस्पताल में चल रहा था। इसके बाद वह मुंबई लौटे थे। फिर एक्टर को अचानक दिल का दौरा पड़ा और उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। हार्ट अटैक के बाद एक्टर को अस्पताल लेकर जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था।

सिंगर अनुप घोषाल
हिंदी सिनेमा के मशहूर सिंगर अनूप घोषाल ने 77 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। बताया जा रहा है कि लंबे समय से अनूप घोषाल की सेहत खराब चल रही थी। पीटीआई की खबर के मुताबिक गत 15 दिसंबर 2023 को अनूप घोषाल ने कोलकाता में आखिरी सांस ली थी। मल्टीपल ऑर्गन फेलियर की वजह से उनकी मौत हो गई थी।

कन्नड़ एक्ट्रेस लीलावती
कन्नड़ सिनेमा की लिजेंड्री एक्ट्रेस लीलावती का निधन हो गया है। 85 वर्षीया लीलावती ने कर्नाटक के नेलमंगला के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक्ट्रेस को सांस लेने में गंभीर समस्या के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका इलाज चल रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+