देबिना बनर्जी-गुरमीत चौधरी ने बड़ी बेटी लियाना का मनाया जन्मदिन, छोटी बेटी का हुआ 'अन्न प्राशन'
Debina Bonnerjee and Gurmeet Choudhary: देबिना बनर्जी ने लियाना के बर्थडे सेलिब्रेशन और दिवीशा के मुखे भात की रस्म की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

Debina Bonnerjee and Gurmeet Choudhary: टीवी एक्ट्रेस देबिना बनर्जी ने साल 2022 में 7 महीने के अंतराल में दो प्यारी बेटियों, दिवीशा और लियाना, को जन्म दिया है। टीवी पर माता सीता के रोल में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस देबिना बनर्जी ने हाल ही में अपनी बड़ी बेटी लियाना का जन्मदिन मनाया और छोटी बेटी दिवीशा के मुखेभात (बंगाल में चावल खिलाने की रस्मा) का आयोजन किया था। देबिना बनर्जी और उनके पति एक्टर गुरमीत चौधरी हाल ही में कोलकाता पहुंचे थे। दरअसल देबिना और गुरमीत ने कोलकाता में अपने परिवार, रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ बड़े धूमधाम से बड़ी बेटी लियाना का बर्थडे सेलिब्रेट किया। इसके लिए देबिना पिछले कई दिनों से तैयारियां कर रही थीं। इसके अलावा उन्होंने छोटी बेटी दिवीशा के मुखेभात की रस्म भी निभाई।
देबिना ने मनाया लियाना का बर्थडे
देबिना बनर्जी ने लियाना के बर्थडे सेलिब्रेशन और दिवीशा के मुखे भात की रस्म की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। आपको बता दें कि देबिना बनर्जी ने गत 3 अप्रैल 2022 को अपनी बड़ी बेटी लियाना को आईवीएफ तकनीक के जरिए जन्म दिया था जबकि छोटी बेटी दिवीशा उसके 7 महीने बाद गत 12 नवंबर 2022 को पैदा हुई थीं। लियाना चौधरी और दिवीशा चौधरी के बीच 7 महीने का अंतर है। इसी बीच देबिना ने अपनी बड़ी बेटी लियाना का पहला बर्थडे अपने होमटाउन कोलकाता में मनाया। इस सेलिब्रेशन में देबिना और गुरमीत के करीबी दोस्त और परिवार के लोग शामिल हुए थे। देखें पोस्ट-
कोलकाता में बड़ी बेटी के लिए रखी पार्टी
देबिना बनर्जी ने लियाना के लिए एक शानदार थीम बेस्ड बर्थडे पार्टी का आयोजन किया था। देबिना ने अपनी बेटी के लिए इस तरह के बर्थडे सेलिब्रेशन के बारे में काफी पहले से ही सोच रखा था। दरअसल वह चाहती थीं दोनों बेटियों को एकसाथ सभी लोगों का आशीर्वाद और प्यार मिल सके। देबिना बनर्जी ने लियाना के बर्थडे को खास बनाने के लिए बड़े-बड़े टेडी बियर्स और गुब्बारों से पूरे हॉल को भर रखा था। वहीं लियाना भी एक प्यारी सी नन्ही परी की तरह दिख रही थीं। वहीं पिता गुरमीत चौधरी भी अपनी बड़ी बेटी लियाना के बर्थडे पर काफी खुश नजर आए। उन्होंने सोशल मीडिया पर बेटी को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा कि लियाना उनके लिए किसी आशीर्वाद से कम नहीं है। उन्हें यकीन नहीं हो रहा कि देखते देखते लियाना 1 साल की हो गई हैं।
छोटी बेटी दिवीशा का अन्न प्राशन
वहीं देबिना और गुरमीत ने छोटी बेटी दिवीशा के अन्न प्राशन यानी मुखे भात रस्म का भी आयोजन किया था। देबिना बनर्जी के अनुसार कोलकाता में आकर उन्हें ये दोनों जश्न एक साथ मनाना था। पिछले कई महीनों से उन्होंने इसकी प्लानिंग कर रखी थी। देबिना बनर्जी ने मुखे भात की रस्म से खूबसूरत फोटो शेयर करते हुए लिखा है- आप लोग मेरी तरह ही दूसरी तस्वीर को ज्यादा पसंद करेंगे...तो यहां एक छोटी सी झलक और ग्लैमर है जिस तरह से मैंने और मिनी ने दिवीशा का मुखेभात मनाया। देखें पोस्ट-
सोशल मीडिया पर लिखी ऐसी बात
देबिना बनर्जी ने इन तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है और लिखा है- दिवीशा के सभी मामा ने आकर उसे खिलाया और आशीर्वाद दिया... मेरा दिल भर आया है, आभारी महसूस कर रही हूं।












Click it and Unblock the Notifications