पहली डिलीवरी के 7 महीने बाद फिर से मां बनीं देबिना बनर्जी, पति गुरमीत चौधरी ने लोगों से की ये गुजारिश

Debina Bonnerjee 2nd Baby:टीवी की सीता यानी देबिना बनर्जी ने एक और बेटी को जन्म दिया है। एक बार फिर से बेटी के पापा बने गुरमीत चौधरी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर अपने फैंस को ये खुशखबरी दी है।

Debina Bonnerjee 2nd Baby: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस देबिना बनर्जी और एक्टर गुरमीत चौधरी के घर पर 7 महीने पहले यानी अप्रैल में ही एक प्यारी सी बेटी का जन्म हुआ था। आईवीएफ की मदद से पहली बार मां बनीं देबिना और उनका पूरा परिवार काफी खुश नजर आ रहा था। लेकिन अब ये खुशी दोबारा से डबल हो गई है। दरअसल देबिना और गुरमीत एक बार फिर से पैरेंट्स बन गए हैं। टीवी की सीता यानी देबिना बनर्जी ने एक और बेटी को जन्म दिया है। एक बार फिर से बेटी के पापा बने गुरमीत चौधरी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर अपने फैंस को ये खुशखबरी दी है।

दूसरी बार मां बनीं देबिना बनर्जी

दूसरी बार मां बनीं देबिना बनर्जी

आपको बता दें कि टीवी एक्ट्रेस देबिना बनर्जी अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की वजह से पिछले काफी समय से सुर्खियों में छाई हुई थीं। दरअसल इसी साल 3 अप्रैल महीने में वह आईवीएफ के जरिए एक बेटी की मां बनीं थीं। इसके बाद बड़ी ही धूमधाम से बेटी का नामकरण किया था। गुरमीत और देबिना ने अपनी पहली बेटी का नाम लियाना रखा है। इसके बाद अचानक ही अगस्त महीने में उन्होंने लोगों को अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के बारे में बताया। देबिना ने खुद ही सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट कर लोगों को बताया कि इस बार बिना आईवीएफ की मदद लिए नैचुरल तरीके से प्रेग्नेंट हो गई हैं।

पति गुरमीत चौधरी ने दी खुशखबरी

पति गुरमीत चौधरी ने दी खुशखबरी

वहीं आज पति गुरमीत चौधरी ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों को बताया कि वह दूसरी बार पिता बन गए हैं और देबिना ने एक बेटी को जन्म दिया है। अब वह दो बेटियों के बाप बन गए हैं। गुरमीत का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक गुरमीत और देबिना को बधाई दे रहे हैं।

सोशल मीडिया पर शेयर की देबिना की फोटो

सोशल मीडिया पर शेयर की देबिना की फोटो

एक्टर गुरमीत चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर देबिना के साथ एक प्यारी सी फोटो शेयर की है, जिस पर लिखा है- बेटी हुई है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है- इस दुनिया में हमारी बेटी का स्वागत है। हम फिर से माता-पिता बने हैं। इस समय आपसे प्राइवेसी की उम्मीद करते हैं क्योंकि हमारी बेबी जल्द दुनिया में आ गई है। आप अपना प्यार और आशीर्वाद बरसाते रहें।

देबिना ने पोस्ट लिखकर कही थी ये बात

देबिना ने पोस्ट लिखकर कही थी ये बात

आपको बता दें कि दूसरी बार प्रेग्नेंट होने के बाद देबिना ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखा था। ये पोस्ट उन लोगों के लिए था जो उनसे बार बार पूछे रहे थे कि एक बच्चे के पैदा होने के 4 महीने के अंदर वह दोबारा कैसे प्रेग्नेंट हो सकती हैं। लोगों की हैरानी को दूर करते हुए देबिना ने लिखा था- कुछ चीजें हमारे हाथ में नहीं होती हैं, वह भगवान द्वारा तय की जाती हैं और कोई भी इसे बदल नहीं सकता।

लोगों से मांगा आर्शीवाद

लोगों से मांगा आर्शीवाद

देबिना ने अपने पोस्ट में आगे लिखा था- यह मेरे लिए एक आशीर्वाद है..हमारे परिवार को पूरा करने जल्द ही आ रहा है। मैं और गुरमीत बहुत खुश हैं। आप लोगों का साथ मिलता रहे। इसके साथ ही देबिना ने हैशटैग में बेबी नंबर 2, मम्मी फिर से, ऑन द वे, प्रेग्नेंसी डायरी, डैडी अगेन, गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी का इस्तेमाल किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+