दाऊद इब्राहिम ड्रग पार्टी केस में बड़ा अपटेड, नोरा फतेही ने इंस्टा स्टोरी में लिख दी ये बात, सामने आया ऐसा सच
Nora Fatehi: अंडरवर्ल्ड गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम से जुड़े ड्रग पार्टियों के कथित सिंडिकेट की जांच में जब बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही का नाम सामने आया तो लोगों के होश उड़ गए थे। हालांकि नोरा फतेही को लेकर कोई ठोस सूबत नहीं मिल पाया था।
दाऊद इब्राहिम ड्रग पार्टी केस में नोरा फतेही ने तोड़ी चुप्पी
आपको बता दें कि नोरा फतेही के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और ओरी का नाम भी सामने आया था। वहीं अब इस मामले पर नोरा फतेही ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। नोरा फतेही ने अपनी इंस्टा स्टोरी के जरिए लंबा नोट जारी कर खुद पर लगे सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है।

नोरा फतेही ने इंस्टा पोस्ट में लिखी ऐसी बात
-नोरा फतेही ने अपने बयान में लिखा है- आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि मैं पार्टियों में नहीं जाती। मैं लगातार फ्लाइट्स में रहती हूं। मैं काम में इतनी डूबी रहती हूं कि मेरी कोई पर्सनल लाइफ ही नहीं है।
-नोरा फतेही ने आगे लिखा है- मैं खुद को ऐसे लोगों से जोड़कर नहीं रखती। छुट्टियों के दिनों में या तो मैं दुबई के किसी बीच पर होती हूं या अपने स्कूल फ्रेंड्स के साथ घर पर। मैं अपना पूरा दिन-रात सिर्फ अपने सपनों और टारगेट्स को हासिल करने में लगाती हूं।
'मेरा नाम ईजी टारगेट बनाया जा रहा है'
-नोरा फतेही ने लिखा है- आप जो भी पढ़ते हैं उस पर यकीन मत करिए। ऐसा लगता है कि मेरा नाम एक ईजी टारगेट है लेकिन इस बार मैं ऐसा नहीं होने दूंगी। पहले भी मेरी इमेज खराब करने की कोशिश की गई थी, झूठ फैलाए गए थे लेकिन वह काम नहीं आया।
-नोरा फतेही ने कहा- मैं चुपचाप देखती रही कि कैसे लोग मुझे क्लिकबेट की तरह इस्तेमाल कर रहे थे। कृपया मेरा नाम उन मामलों में घसीटना बंद करें, जिनसे मेरा दूर-दूर तक कोई संबंध नहीं है, वरना इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।
क्या है दाऊद इब्राहिम ड्रग पार्टी केस?
-जानकारी के अनुसार मुंबई पुलिस दाऊद इब्राहिम से जुड़े कथित अंडरवर्ल्ड ड्रग सिंडिकेट की जांच कर रही है। जांच में खुलासा हुआ है कि इस नेटवर्क को दाऊद के करीबी मोस्ट वॉन्टेड सलीम डोला द्वारा संचालित किया जाता था।
-इसी जांच के दौरान श्रद्धा कपूर और अन्य बॉलीवुड सेलेब्स के नामों के साथ नोरा फतेही का नाम भी सामने आया है। ये पहली बार नहीं है जब नोरा फतेही किसी विवाद में घिरी हों। इससे पहले उनका नाम सुकेश चंद्रशेखर मनी लॉन्ड्रिंग केस में भी सामने आया था, जिसका जिक्र उन्होंने अपनी पोस्ट में किया था।












Click it and Unblock the Notifications