दर्शन कुमार ने 'द बंगाल फाइल्स' में अपने CBI ऑफिसर के किरदार पर की बात, बोले- 'मेरी बॉडी लैंग्वेज'

Darshan Kumar: दर्शन कुमार इन दिनों अपनी फिल्म द बंगाल फाइल्स के रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में वो अपने करियर का सबसे गहरा किरदार निभाते देखें जाने वाले हैं। इस फिल्म को जहां विवेक रंजन अग्निहोत्री ने डायरेक्ट किया है l फिल्म इस 5 सितंबर 2025 को रिलीज होने के लिए तैयार है।

कुमार फिल्म में एक ईमानदार CBI अफसर बने हैं, जिसे बंगाल में एक राजनीतिक रूप से संवेदनशील केस का जिम्मा दिया गया है। ऐसे में, अपनी तैयारी के बारे में बात की है।

Darshan Kumar

दर्शन ने कहा, "मैं एक ईमानदार CBI अफसर का किरदार निभा रहा हूँ, जो बंगाल पहुँचकर एक संवेदनशील केस को अपने हाथ में लेता है। यह मेरे लिए सबसे मुश्किल किरदारों में से एक रहा है, और इसका पूरा श्रेय विवेक जी को जाता है, जिन्होंने इतनी गहराई वाला किरदार लिखा है। रोल की तैयारी के लिए मैंने काफी रिसर्च किया जैसे कि CBI काम किस तरह से करती है, अगर केस संवेदनशील या दबाव से भरा हो तो उसे किस तरह से संभाले का काम करती है।"

दर्शन ने आगे कहा, "इसके लिए मैंने कई रिपोर्ट्स पढ़ीं, असली इंटरव्यूज़ देखे और उन लोगों से बात भी की जो सिस्टम को अच्छे से समझते हैं। मैं चाहता था कि मेरी बॉडी लैंग्वेज, सोच और अनुशासन एक असली CBI अफसर जैसा लगे। इस किरदार में ढलने के लिए मैंने बहुत मेहनत की है, यहां तक कि मैंने अपना 14 किलो वजन भी बढ़ाया है। फिल्म में मैंने सिर्फ एक CBI अफसर का किरदार नहीं निभाया है, बल्कि उसकी खामोशी, उसका अनुशासन और उसके अंदर की लड़ाई को भी जिया है।"

फिल्म से मिलने वाले संदेश के बारे में बात करते हुए दर्शन कहते हैं, "द बंगाल फाइल्स सिर्फ एक फिल्म नहीं है बल्कि यह एक इतिहास की क्लास है। यही वजह है कि इसे टीचर्स डे के मौके पर रिलीज किया जा रहा है। यह हमें उस डरावने हिस्से यानी डायरेक्ट एक्शन डे के बारे में बताती है, जिसके बारे में हमें कभी ठीक से न ही बताया और न सिखाया गया। वह दौर डरावना, क्रूर और हकीकत से भरा था। ऐसे में फिल्म देखने पहुंचने वाले लोग थिएटर से सिर्फ भावनाओं संग नहीं निकलेंगे, बल्कि ज्ञान के साथ भी बाहर आएंगे। उम्मीद है कि यह ज्ञान इस बात का ध्यान रखेगा कि ऐसा कुछ फिर कभी न हो।"

यह फिल्म विवेक रंजन अग्निहोत्री ने लिखी और निर्देशित की है, जबकि इसके निर्माता अभिषेक अग्रवाल और पल्लवी जोशी हैं। फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर, दर्शन कुमार और पल्लवी जोशी जैसे सितारे नजर आएंगे। यह फिल्म 5 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+