डार्क एक्शन एडवेंचर, पीरियड ड्रामा और लोककथाओं पर बेस्ड ये फिल्में हिलाएंगी बॉक्स ऑफिस
2026 में फिल्ममेकर अलग-अलग जॉनर की कहानियों को दर्शकों के सामने पेश करने की प्लानिंग में हैं। इसमें डार्क एक्शन एडवेंचर, पीरियड ड्रामा हॉरर-कॉमेडी और लोककथाओं पर बेस्ड फिल्में शामिल हैं। इसकी वजह से है कि दर्शक भी अब इस तरह के नए जॉनर की फिल्में देखने पसंद कर रहे हैं। ऐसे में मेकर्स भी अब नई कहानी पर फोकस कर रहे हैं। कई प्रोडक्शन हाउस अब लोककथा (फोक स्टोरी) पर बेस्ड फिल्म बना रहे हैं। इस साल ऐसी कौनसी फिल्में हैं, उसके बारे में एक जान लीजिए।

टॉक्सिक
KGF वाले यश अब टॉक्सिक लेकर आ रहे हैं। वो दमदार और टफ एक्शन-एडवेंचर फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। टॉक्स भी ऐसी ही फिल्म है। रिपोर्ट्स की माने तो इसकी कहानी बोल्ड है और मेकर्स ने इसके विजुअल्स को भी काफी रिच किया है। जिसकी वजह से फिल्म में एक्साइटमेंट है। फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।
धुरंधर द रिवेंज
रणवीर सिंह, संजय दत्त, आर माधवन और अक्षय खन्ना जैसे मजबूत कलाकारों के साथ धुरंधर द रिवेंज एक भव्य एक्शन एडवेंचर फिल्म है। यह फिल्म ड्रामेटिक और पीरियड कहानी पर आधारित है। अपनी विशाल दुनिया और भव्य विजुअल्स के साथ यह फिल्म 19 मार्च 2026 को रिलीज होकर दर्शकों को एक शानदार अनुभव देने का वादा करती है।
भूत बंगला
ह्यूमर, हॉरर और पुरानी यादों का खूबसूरत मेल है भूत बंगला। यह एक मनोरंजक हॉरर कॉमेडी फिल्म है जिसमें अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म बालाजी मोशन पिक्चर्स के प्रेजेंटेशन में बनी है और इसका निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है। इस चर्चित जोड़ी की वापसी ने फैंस का उत्साह और भी बढ़ा दिया है। 10 अप्रैल 2026 को रिलीज होने वाली यह फिल्म हंसी और सस्पेंस का मजेदार संगम पेश करेगी।
Vvan फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट
Vvan फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट एक अलग किस्म की एडवेंचर फिल्म है जिसमें एक्शन के साथ जंगल की पुरानी लोककथाओं की झलक भी देखने को मिलेगी। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की नई जोड़ी नजर आएगी। दर्शक इस फिल्म को लेकर पहले से ही उत्साहित हैं। यह फिल्म 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
अल्फा
आलिया भट्ट और शर्वरी वाघ अभिनीत अल्फा एक दमदार एक्शन एडवेंचर फिल्म है। इसमें थ्रिल, रोमांच और इमोशनल ट्विस्ट का संतुलित मिश्रण देखने को मिलेगा। कहानी और बड़े पर्दे पर पेश किए जाने वाले दृश्य 2026 की फिल्मों में अलग रंग भरेंगे। हालांकि इसकी रिलीज डेट अभी तय नहीं की गई है।
किंग
शाहरुख खान की फिल्म किंग को बड़े स्तर की मास एक्शन एडवेंचर फिल्म के रूप में तैयार किया जा रहा है। इसमें जबरदस्त स्टार पावर के साथ थ्रिल और इमोशनल गहराई भी देखने को मिलेगी। 24 दिसंबर 2026 को रिलीज होने वाली यह फिल्म साल के अंत में बड़े पर्दे पर भव्यता और इंटेंसिटी के साथ धमाका करने के लिए तैयार है।












Click it and Unblock the Notifications