नहीं रहे दंगल की छोटी 'गीता फोगाट' के पिता, अब कैसे करेंगी खुद का गुजारा? कभी इस्लाम के लिए छोड़ी थी इंडस्ट्री
Zaira Wasim: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की फिल्म दंगल में छोटी 'गीता फोगाट' का रोल निभाकर जायरा वसीम रातों-रात फेमस हो गई थीं। इसके बाद उन्होंने 'सीक्रेट सुपरस्टार' और 'द स्काई इज पिंक' जैसी फिल्मों में काम कर अपने करियर के पीक पर इंडस्ट्री छोड़ने का फैसला किया लेकिन अब एक्ट्रेस के घर दुखों का पहाड़ टूट गया।
जायरा वसीम ने महज 23 साल की उम्र में अपने पिता को खो दिया। उन्होंने ये दुखद खबर खुद सोशल मीडिया पर दी और एक लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा और फैंस से उन्हें जन्नत मिले इसकी दुआ करने की अपील की। एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर फैंस रिएक्ट कर दुख जता रहे हैं।

बता दें कि, जायरा वसीम के माता पिता दोनों ही नौकरी करते हैं हालांकि अब पिता के गुजरने के बाद एक्ट्रेस के कंधों पर कम उम्र में ही जिम्मेदारी आ गई हैं। जायरा अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 'दंगल' से की थी। जिसमें उन्होंने छोटी गीता फोगाट का रोल निभाया था। जिसके बाद देखते ही देखते वह रातोंरात सुपरस्टार बन गई थीं।
वहीं अगर फिल्म दंगल के कलेक्शन की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म ने भारत में 387.38 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की थी। जायरा की एक्टिंग को इतना पसंद किया गया कि एक के बाद एक उन्हें कई बड़े सुपरस्टार्स के साथ काम करने का मौका मिल रहा था। लेकिन कुछ ही फिल्में करने के बाद उन्होंने बॉलीवुड को करियर की पीक में अलविदा कह दिया।
दरअसल, जायरा वसीम ने इस्लाम धर्म के लिए फिल्मी दुनिया को हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कह दिया था। वहीं एक्टिंग छोड़ने के बाद भी वह करोड़ों की कमाई कर रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जायरा की करीब 11 करोड़ की नेटवर्थ है। एक महीने में उनकी करीब 7 लाख रुपये कमाई है। वहीं एक फिल्म के लिए वह 2 करोड़ रुपये चार्ज करती है। इसके अलावा ब्रांड प्रमोशन से भी अच्छी खास कमाई कर लेती हैं। फिलहाल जायरा अपना वक्त अपने परिवार के साथ अपने धार्मिक कामों को देती हैं।












Click it and Unblock the Notifications