Dangal 2: आमिर खान की 'दंगल 2' की चर्चाएं तेज, विनेश फोगाट की कहानी को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज
Dangal 2: आमिर खान की फिल्म 'दंगल' के सीक्वल को लेकर फैंस बेहद एक्साइटेड हैं। पहलवान विनेश फोगाट की जिंदगी में हुई हालिया उथल पुथल के बाद इस फिल्म के सीक्वल की अटकलें और भी तेज हो गई है।
इंटरनेट पर जिसे देखो वो दंगल 2 की ही बातें कर रहा है। मगर अचानक ऐसा क्या हुआ कि रातोंरात बिना किसी आधिकारिक घोषणा के ये फिल्म चर्चा में आ गई। चलिये जानते हैं।

क्यों चर्चा में दंगल2?
आमिर की दंगल 2 को लेकर फैंस के क्रेजी होने के पीछे की वजह एक सोशल मीडिया पोस्ट है। इस पोस्ट के वायरल होने के बाद से ही फैंस कयास लगा रहे हैं कि जल्द ही दंगल 2 आने वाली है। ऐसे में आपके मन में भी जाहिर तौर पर ख्याल आ रहा होगा कि इस पोस्ट में आखिर ऐसा क्या है। तो बता दैं कि आमिर खान ने विनेश फोगाट से वीडियो कॉल पर बातचीत की है।
वीडियो कॉलिंग के जरिये सुपरस्टार ने भारत की स्टार रेसलर से बातचीत की है और इस बातचीत की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
विनेश फोगाट पर फोकस
साल 2016 मे रिलीज हुई फिल्म दंगल ने बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड्स तोड़ डाले थे। इसमें महावीर सिंह फोगाट और उनकी बेटियों के ग्लोबल लेवल पर पहलवान बनने की कहानी बताई गई थी। फिल्म में लैंगिक समानता और परिवार के सपोर्ट जैसी कई सारी बातों पर प्रकाश डाला गया था। अब जब विनेश फोगाट अपने एक्सपीरियंस को शेयर कर रही हैं, तो इस बात की उम्मीद बढ़ रही है कि अगली कहानी विनेश पर आधारित हो सकती है।
विनेश की हालिया उपलब्धियां और उनका संघर्ष सुर्खियों में हैं। वो अपनी चोटों और अपने करियर के दौरान सामने आई चुनौतियों के बारे में मुखर रही हैं। उनके लचीलेपन और दृढ़ संकल्प ने कई लोगों को प्रेरित किया है, जिससे वह एक जीवनी फिल्म के लिए आदर्श विषय बन गई हैं। फैंस का मानना है कि आमिर खान उनकी कहानी को जीवंत कर सकते हैं, जैसा कि उन्होंने गीता और बबीता की कहानी के साथ किया था।
आमिर ख़ान ने विनेश फोगाट से वीडियो कॉल पर बात की है.
आपकी प्रतिक्रिया ? pic.twitter.com/qCeJvpMCzu
— Mandeep Punia (@mandeeppunia1) August 31, 2024
अटकलें और उम्मीदें
हालांकि आमिर खान या उनकी प्रोडक्शन टीम की ओर से 'दंगल 2' के बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन चर्चा बढ़ती जा रही है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फिल्म के सीक्वल की चर्चाएं जोरों पर हैं। कई लोगों का मानना है कि अगर आमिर इस प्रोजेक्ट को करने का फैसला करते हें तो ये भारतीय खिलाड़ियों के सम्मान में एक और ब्लॉकबस्टर होगी।












Click it and Unblock the Notifications