Dancing On The Grave: 'डांसिंग ऑन द ग्रेव' का ट्रेलर रिलीज, पत्नी को किया जिंदा दफ्न, कब्र पर नाचता था पति

Dancing On The Grave Trailer Out: वेब सीरीज में 90 के दशक में मैसूर राजघराने के पूर्व दीवान की पोती शाकिरा खलीली की हत्या को दिखाया गया है। करीब 32 साल पहले यानी 1991 में हुए इस हत्याकांड ने लोगों के होश उड़ा दिए थे।

dancing on the grave

Dancing On The Grave Trailer Out: जुर्म की अंधेरी दुनिया से जुड़ी कई फिल्में और वेब सीरीज ने अब तक लोगों को दिल जीत लिया है। क्राइम, हॉरर और थ्रिलर से भरपूर असली जिंदगियों पर आधारित कहानियां फिल्म और वेब सीरीज के रूप में ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर मौजूद हैं। बुराड़ी कांड, आरुणी तलवार हत्याकांड, नागपुर में साल 2004 में कोर्टरूम में हुए मर्डर, सीरियल किलर चंद्रकांत झा पर बनी डॉक्यू सीरीज लोगों को काफी पसंद आई थी। इन सीरीज ने लोगों के होश तक उड़ा दिए थे। अब एक नई डॉक्यू सीरीज रिलीज होने जा रही है जिसका नाम है 'डांसिंग ऑन द ग्रेव'। इसमें चार बेटियों की मां की हत्या की ऐसी कहानी दिखाई गई है जिसे जानकर आपकी रूह कांप उठेगी।

वेब सीरीज 'डांसिंग ऑन द ग्रेव' का ट्रेलर रिलीज
आपको बता दें कि डॉक्यूमेंट्री वेब सीरीज 'डांसिंग ऑन द ग्रेव' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। इस वेब सीरीज को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर आगामी 21 अप्रैल 2023 से स्ट्रीम किया जाएगा। इस वेब सीरीज में 90 के दशक में मैसूर राजघराने के पूर्व दीवान की पोती शाकिरा खलीली की हत्या को दिखाया गया है। करीब 32 साल पहले यानी 1991 में हुए इस हत्याकांड ने लोगों के होश उड़ा दिए थे।

शाकिरा खलीली गायब हो जाती हैं
इस हत्याकांड की खबर सामने आने के बाद पता टला था कि बीवी को जिंदा दफ्न कर पति उसकी कब्र पर खूब नाचता-गाता था और जमकर पार्टियां करता था। अब उस हत्याकांड को 'डांसिंग ऑन द ग्रेव' डॉक्यूमेंट्री के जरिए एक बार फिर से लोगों के सामने पेश किया जाएगा। इस डॉक्यूमेंट्री का आज ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। इसमें शाकिरा खलीली मर्डर केस से जुड़े लोगों के बयान और कुछ राज खुलते हुए दिखाए जाएंगे। ट्रेलर में दिखाया गया है कि शाकिरा खलीली अपनी दूसरी शादी के बाद अचानक ही गायब हो जाती है और इससे पूरे राजघराने में हड़कंप मच जाती है। देखें वीडियो-

शाकिरा खलीली मैसूर राजघराने के पूर्व दीवान की पोती थी
आपको बता दें कि शाकिरा खलीली मैसूर राजघराने के पूर्व दीवान की पोती थीं और सबकी काफी लाडली थीं। वह रियल एस्टेट डेवलेपर थीं। साल 1991 में शाकिरा खलीली अपनी दूसरी शादी के बाद अचानक ही एक दिन गायब हो गई थीं। किसी को कोई खबर नहीं लगी कि आखिर शाकिरा कहां चली गई थीं। बाद में लोगों को पता चला कि शाकिरा को उसके दूसरे पति ने जिंदा दफ्न कर दिया था। इस हाई प्रोफाइल केस ने हर किसी की नींद उड़ा दी थी।

शाकिरा खलीली ने स्वामी श्रद्धानंद से की थी शादी
जानकारी के अनुसार शाकिरा खलीली ने स्वामी श्रद्धानंद नाम के शख्स से दूसरी शादी की थी। उनकी पहली शादी कजन अकबर मिर्जा खलीली के साथ हुई थी। इसे शादी से शाकिरा 4 बेटियों की मां बनी थीं। शाकिरा और अकबर की लव मैरिज थी। शुरुआत में उनके बीच सबकुछ सब ठीक था, लेकिन बाद में चीजें बिगड़ती चली गईं और दोनों ने एक दूसरे को तलाक दे दिया था।

पहली शादी से शाकीरा की 4 बेटियां
तलाक के 6 महीने बाद ही शाकिरा खलीली ने स्वामी श्रद्धानंद के साथ दूसरी शादी कर ली थी। शाकिरा की बेटियां अपनी मां की दूसरी शादी के खिलाफ थीं और इसके चलते उन्होंने मां से बात करना तक बंद कर दिया था। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शाकिरा अपने दूसरे पति स्वामी से प्यार करती थीं, लेकिन उनके पति की नजर उनकी संपत्ति पर थी।

पति स्वामी श्रद्धानंद ने जिंदा दफना दिया था
शाकिरा खलीली की संपत्ति के लालच में ही उनके दूसरे पति स्वामी श्रद्धानंद ने उन्हें जिंदा दफना दिया था। बताया जाता है कि जिस वक्त शाकिरा को स्वामी श्रद्धांनद ने दफनाया था, उस वक्त वह जिंदा थी, उसकी सांसें चल रही थीं। हैरानी की बात ये है कि पति स्वामी श्रद्धानंद अपनी पत्नी शाकिरा को दफन करने के बाद उसकी कब्र पर ही नाचता-गाता और पार्टियां करता था। ये सिलसिला करीब तीन साल तक चलता रहा।

कब्र पर नाचता और पार्टी करता था पति
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पति ने शाकिरा को दफनाने के बाद उस जगह पर टाइल्स लगवा दी थीं। वहीं जिस दिन उसने शाकिरा की हत्या को अंजाम दिया था, उस दिन घर के सभी नौकरों को छुट्टी पर भी भेज दिया गयी था। बाद में बेटियों के शिकायत के आधार पर स्वामी श्रद्धांनद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। हाई कोर्ट ने उसे फांसी की सजा सुनाई थी लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने उसे उम्रकैद में बदल दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+