मीडिया पर भड़कीं सपना चौधरी, बोलीं- मुझे लेकर चलाई झूठी खबरें, ऐसा करने वालों को छोडूंगी नहीं

मुंबई, 7 अगस्त: हरियाणा की स्टेज डांसर सपना चौधरी अपने एक इंटरव्यू को लेकर हाल के दिनों चर्चा में हैं। इस इंटरव्यू में सपना ने कहा था कि फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में उनको काफी भेदभाव का सामना करना पड़ा। अंग्रेजी ना बोल पाने और बदन दिखाई कपड़े ना पहनने की वजह से भी कई रोल नहीं मिले। सपना ने अब कहा है कि उन्होंने जो इंटरव्यू दिया था, उसको गलत तरह से पेश किया गया और झूठी बातें कही गईं। उन्होंने मीडिया संस्थानों पर एक्शन की भी बात कही है।

मेरे खिलाफ मीडिया में काफी कुछ फैलाया जा रहा

मेरे खिलाफ मीडिया में काफी कुछ फैलाया जा रहा

सपना चौधरी टीवी का भी एक जाना पहचाना नाम हैं। बिग बॉस-11 में का भी वो हिस्सा रह चुकी हैं। सपना चौधरी ने कहा है कि मेरे खिलाफ मीडिया में काफी कुछ फैलाया जा रहा है, जो ठीक नहीं है। मैं आपको साफ तौर पर ये बताना चाहती हूं कि जिन लोगों ने मेरे खिलाफ उल्टा सीधा लिखा है, उनको छोडूंगी नहीं। आजतक ये बातचीत में उन्होंने ये कहा है।

मेरे पास काम ना होने की बात झूठी

मेरे पास काम ना होने की बात झूठी

सपना ने कहा, मैंने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जो भी कहा था, मीडिया ने उसे अपनी सहूलियत के हिसाब से तोड़ मरोड़ दिया और कुछ का कुछ बना दिया है। मैं साफ कर दूं कि मैं काम के लिए परेशान नहीं हूं। मेरे पास बहुत काम है. मेरे पास काम की कोई कमी नहीं है। मेरा तो खुद का प्रोडक्शन हाउस भी है तो ये कहना कि मैं काम के लिए तरस गई हूं सरासर गलत बात है। जहां तक छोटे कपड़ों की बात है तो ये सही है कि मैं छोटे कपड़े नहीं पहनती हूं। मुझे काम उस लेवल का चाहिए जहां मुझे अपनी मर्यादा लांघनी ना पड़े। जो लड़कियां छोटे कपड़े पहनती हैं, वो उनकी पसंद है।

Recommended Video

    Sapna Choudhary का बड़ा खुलासा, TV & film industry में करना पड़ा भेदभाव का सामना | वनइंडिया हिंदी
    क्या आया था मीडिया में

    क्या आया था मीडिया में

    हाल ही में मीडिया में आया था कि सपना चौधरी ने एक इंटरव्यू में कहा है कि मैं हिंदी फिल्म और टीवी शो में एक्टिंग करना चाहती हूं लेकिन मुझे अपना टैलेंट को दिखाने का मौका नहीं मिला है। मैं स्किन रिवीलिंग कपड़े नहीं पहनती हूं और अच्छी इंग्लिश नहीं बोल सकती, इसके अलावा, मेरा कोई गॉडफादर नहीं है। इस सबके चलते मुझे भेदभाव का सामना करना पड़ रहा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सपना ने ये भी कहा, मुंबई में लोग आपसे तभी बात करेंगे जब उन्हें आपसे कुछ काम होगा। इंडस्ट्री ऐसे लोगों से भरी पड़ी है जो लगातार आपको जज करते हैं। कई बार ऐसे हुआ है कि जो मैं हूं इस वजह से डिजाइनर्स ने मुझे ड्रेस देने से मना कर दिया। मुझे भी नहीं पता कि मैं इतने लंबे समय तक कैसे सर्वाइव कर पाई हूं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+