डांसर ने भरतनाट्यम और हिप-हॉप का बनाया फ्यूजन, इंटरनेट पर मची धूम

लोगों को कुछ नया सीखने और आगे बढ़ने के लिए आज के समय में इंटरनेट बहुत बड़ा जरिया है। इंटरनेट पर रचनात्मक लोगों के लिए सामग्री भरा पड़ा है।

नई दिल्ली, 24 मई: लोगों को कुछ नया सीखने और आगे बढ़ने के लिए आज के समय में इंटरनेट बहुत बड़ा जरिया है। इंटरनेट पर रचनात्मक लोगों के लिए सामग्री भरा पड़ा है। एक साथ पांच सुपरहीरो की आकृतियों को स्केच करने से लेकर रियल टैटू तक, कई कलाकारों ने अपनी अविश्वसनीय कला से दुनिया को चौंका दिया है।

भरतनाट्यम और हिप-हॉप पर नृत्य करती नर्तकी।
Photo Credit:

इससे एक कदम आगे बढ़ते हुए कोरियोग्राफर उषा जे ने भी सबको चौंका दिया है। इंटरनेट पर उनकी खूब चर्चा होने लगी है। अपने निजी इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें सुंदर भरतनाट्यम और फ्रीस्टाइल हिप-हॉप का मिक्स दिखाया है। उषा ने कहा कि ऐसा पहली बार हुआ है कि रुटीन डांस को कोरियोग्राफ किया गया है।

सभी नृत्य का करती हूं सम्मान

इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन में उन्होंने लिखा कि हाइब्रिड भारतम हिप-हॉप और भरतनाट्यम के बीच स्विच करने का मेरा तरीका है, 2 नृत्य जिन्हें मैं प्यार करती हूं, सीखती हूं और सम्मान करती हूं। मेरा उद्देश्य प्रत्येक नृत्य का सार रखना है। कुछ ऐसा बनाना है कि उसके साथ पूरा पूरा न्याय हो सके।

लाखों लोग देख चुके हैं वीडियो

बता दें कि वीडियो को अब तक 6.78 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और यूजर्स ने पोस्ट पर दिल खोलकर कमेंट किए हैं। एक यूजर्स ने लिखा कि ओह, माय गूड! आप सब कुछ हैं। ऐसे ही कई यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।

क्या है भरतनाट्यम

भरतनाट्यम तमिलनाडु की एक भारतीय पारंपरिक नृत्य शैली है। हिप-हॉप विभिन्न प्रकार की स्ट्रीट डांस तकनीकों को संदर्भित करता है जो बड़े पैमाने पर ग्रोइंग संगीत के लिए की जाती है। एक और वीडियो ने पिछले महीने दुनिया भर में आकर्षण हासिल किया, जिसमें फ्रांसीसी नर्तकियों के एक समूह को "स्नेहिथेन स्नेहिथेन" पर भरतनाट्यम का प्रदर्शन करते हुए दिखाया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+