दलजीत कौर के पति ने बिना तलाक दिए फिर की सगाई! एक्ट्रेस को दिया बड़ा धोखा, निकाली जमकर भड़ास
Dalljiet Kaur Husband Nikhil Patel: टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर बीते कुछ समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस ने अपने एक्स पति निखिल पटेल पर कई गंभीर आरोप लगाए। लेकिन अब तक ये मामला शांत नहीं हुआ है। दलजीत के पति ने अब फिर से सगाई कर ली।
जब से दलजीत कौर अपने पति निखिल पटेल को छोड़कर वापस भारत लौटीं है वह अक्सर सोशल मीडिया के जरिए अपने पति को लेकर कई हैरान कर देने वाले खुलासे करती हैं। अब एक्ट्रेस ने एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें निखिल पटेल के हाथ में अंगुठी नजर आ रही है।

दलजीत कौर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने कॉफी का कप पकड़े हुए निखिल पटेल की फोटो शेयर की है। लेकिन इस फोटो में निखिल ने अपने हाथ में अंगुठी पहनी हुई है। पोस्ट को शेयर करते हुए दलजीत ने अपना गुस्सा जाहिर किया।
दलजीत कौर ने फोटो शेयर कर कैप्शन पर लिखा, 'आपने फिर से रिंग पहन ली वाह। बधाई हो एसएन, इसे सोशल मीडिया पर फिर से दिखाने के साहस की सराहना करनी चाहिए। आप दोनों ने ये बहुत अच्छा किया। निखिल ने पहले ही फिर से अंगूठी पहन ली है। बहुत अच्छा।' उन्होंने दावा किया कि निखिल पटेल तीसरी शादी करने वाले हैं। वह दलजीत को धोखा देकर अपनी नई गर्लफ्रेंड सफीना नजर से शादी रचाने वाले हैं। दलजीत ने अपने पोस्ट में निखिल को धमकी दी है कि अभी उनकी पत्नी भारत में भी है। फिलहाल एक्ट्रेस का ये पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है।
आपको बता दें कि, अभी तक कानूनी तौर पर दलजीत कौर और उनके पति निखिल पटेल का तलाक नहीं हुआ है। एक्ट्रेस ने उन पर एक्स्ट्रा मैरिटल समेत कई गंभीर आरोप लगाए थे। अगर निखिल फिर से शादी करते हैं तो ये पूरी तरह से गैरकानूनी मानी जाएगी। हालांकि सच्चाई क्या है इसको लेकर निखिल की तरफ से अब तक कोई बयान सामने नहीं आया है।












Click it and Unblock the Notifications