क्या बदला लेने के लिए केन्या पहुंचीं हैं दलजीत कौर या फिर कुछ और ही..., क्या कहेंगे पति निखिल पटेल?

Dalljiet Kaur: टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर पिछले कुछ समय से अपनी दूसरी शादी और पति के साथ हो रही अनबन को लेकर सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। आपको बता दें कि दलजीत कौर ने साल 2023 में ही केन्या बेस्ड बिजनेसमैन निखिल पटेल के साथ बड़े ही धूमधाम से दूसरी शादी की थी। लेकिन शादी के 10 महीने बाद ही कपल का रिश्ता बिगड़ने लगा।

केन्या पहुंचीं एक्ट्रेस दलजीत कौर
दलजीत कौर ने दूसरे पति पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोप लगाए, जिसके बाद निखिल पटेल ने भी एक्ट्रेस पर पलटवार किया। उन्होंने आरोपों को खारिज करते हुए दलजीत से अपना सामान वापस ले जाने के लिए कहा था। फिलहाल दलजीत केन्या पहुंची हुई हैं और अपने गर्ल गैंग के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए नैरोबी से फोटो शेयर कर रही हैं।

nikhil patel

इंस्टाग्राम पर गर्ल्स गैंग के साथ शेयर की फोटो
आपको बता दें कि दलजीत कौर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए ही खुलासा किया था कि उनके पति निखिल पटेल की जिंदगी में एसएन नाम की किसी महिला ने एंट्री कर ली है। वहीं दलजीत ने दूसरे पति पर सोशल मीडिया के जरिए ही एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का भी आरोप लगाया था।

दलजीत कौर ने दूसरे पति पर लगाया धोखा देने का आरोप
दलजीत कौर ने बताया था कि निखिल उन्हें धोखा दे रहे थे जिस वजह से वह केन्या से अपने बेटे को लेकर वापस भारत आ गई थीं। हालांकि इन आरोपों के बाद पति निखिल पटेल भी चुप नहीं बैठे। उन्होंने भी साफ कह दिया था कि अगर दलजीत उन्हें सरेआम बेइज्जत करेंगी तो वह इससे बचने के लिए कानून का सहारा लेंगे। इसके साथ ही निखिल पटेल ने दलजीत कौर की टीम से केन्या से उनका सामान ले जाने के लिए भी कहा था, वरना वो उसे चैरिटी में दे देते।

फोटो देख लोगों ने कही ऐसी बात
वहीं अब खबर है कि दलजीत कौर अब केन्या में हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टेटस पर गर्ल गैंग के साथ समय बिताते हुए फोटो शेयर की है। इस फोटो के वायरल होते ही लोग कयास लगा रहे हैं कि क्या दलजीत कौर और निखिल पटेल के बीच सुलह हो गई है या फिर एक्ट्रेस अपना सामान लेने के लिए केन्या पहुंची हैं।

निखिल पटेल ने खओली एक्ट्रेस की पोल
आपको बता दें कि दलजीत कौर के दूसरे पति निखिल पटेल इस शादी को अन रजिस्टर्ड बता रहे थे जिसके बाद दलजीत अपनी इस वेडिंग का सबूत देने में जुट गई थीं। दलजीत ने सोशल मीडिया पर उनकी शादी की तस्वीरेंऔर वीडियोज पोस्ट करना शुरू कर दिया था। साथ ही वह अपना मंगलसूत्र भी फ्लॉन्ट करती नजर आई थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+