क्या नहीं हुई थी दलजीत कौर की दूसरी शादी? पति निखिल पटेल ने अपनाने से किया इंकार या फिर.....
Dalljiet Kaur and Nikhil Patel: टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर की शादीशुदा जिंदगी इस समय सुर्खियोंमें छाई हुई है। दलजीत कौर ने मार्च 2023 में केन्या के बिजनेसमैन निखिल पटेल के साथ शादी की थी। इसके बाद दलजीत अपने बेटे जेडन को साथ लेकर पति के साथ केन्या शिफ्ट हो गई थीं।
दलजीत कौर-निखिल पटेल की शादीशुदा जिंदगी
निखिल पटेल से दूसरी शादी के बाद दलजीत काफी खुश थीं लेकिन बाद में चीजें बिगड़ने लगीं। पहले दोनों के बीच में सब ठीक चल रहा था, लेकिन फिर सबकुछ खराब होता चला गया। फिलहाल दोनों अलग हो गए हैं। जानकारी के अनुसार दलजीत कौर शादी के 10 महीने बाद ही केन्या से भारत अपने घर वापस आ गई थीं।

निखिल पटेल पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोप
दलजीत ने कुछ दिन पहले ही अपने दूसरे पति निखिल पटेल पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोप लगाए थे। सिर्फ इतना ही नहीं दलजीत ने सोशल मीडिया पर इससे रिलेटेड पोस्ट भी शेयर की थी। फिर निखिल ने भी सामने आकर इस पर रिएक्ट किया था और कहा था कि उनकी शादी रजिस्टर नहीं हुई थी, इसीलिए वो कानूनी रूप से बंधे नहीं हैं।
निखिल ने दलजीत को भेजा लीगल नोटिस
फिलहाल निखिल पटेल ने अपनी शादी टूटने की पुष्टि कर दी है। इसके अलावा उन्होंने दलजीत कौर को एक लीगल नोटिस भी भेजा है। निखिल ने कहा है कि उनकी लीगल टीम ने दलजीत कौर ने कह दिया है कि वह उनके क्लाइंट को किसी भी तरह से परेशान नहीं कर सकती हैं और न ही उन पर कोई झूठे आरोप लगा सकती हैं।
दलजीत ने शादी की वीडियो की पोस्ट
लीडल टीम ने ये साफ कर दिया है कि अगर दलजीत कौर ने ऐसा कुछ भी किया या फिर बिना वजह निखिल पटेल को बदनाम करने की कोशिश की तो एक्ट्रेस के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। दूसरी तरफ दलजीत कौर अपनी शादी को साबित करने के लिए सोशल मीडिया पर लगातार शादी और उसकी रस्मों से जुड़े वीडियोज पोस्ट कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी शादी का वीडियो भी शेयर किया था जिसमें वह अपने दूसरे पति निखिल के साथ रोमांटिक होती हुईं नजर आ रही थीं।
केन्या की चैरिटी में दान किया जाएगा दलजीत का सामान
निखिल पटेल ने कहा है कि उनकी टीम दलजीत कौर से संपर्क कर रही है ताकि उनका बाकी बचा सामान केन्या से मुंबई पहुंचाया जा सके। अगर वो ये सामान नहीं लेना चाहती हैं तो उसे केन्या के किसी चैरिटी में दान कर दिया जाएगा। निखिल ने कहा है कि वो दलजीत से जुड़ी किसी भी चीज को अपने पास नहीं रखना चाहते हैं।
निखिन पटेल ने दिया ऐसा बयान
निखिल पटेल की मानें तो दलजीत कौर मीडिया अटेंशन पाने के लिए उन्हें बदनाम कर रही हैं जो कि बिल्कुल सही नहीं है। शादी एक पर्सनल मैटर है और उसका इस तरह से मजाक नहीं उड़ाया जा सकता है। इससे पहले भी निखिल पटेल ने दलजीत कौर के आरोपों का जवाब दिया था। उन्होंने कहा था- इस साल जनवरी में दलजीत ने अपने बेटे जेडन के साथ केन्या छोड़कर इंडिया वापस जाने का फैसला किया था, जिसकी वजह से हम अलग हो गए थे।












Click it and Unblock the Notifications