'शादी के 10 महीने बाद ही तुमने मेरे साथ.., बेशर्म...', इस एक्ट्रेस के पति ने किया एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर
Dalljiet Kaur On Nikhil Patel: टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर पिछले कुछ समय से अपनी दूसरी शादी और पति के साथ हो रही अनबन को लेकर सुर्खियों में छाई हुई थीं। आपको बता दें कि दलजीत कौर ने साल 2023 में ही केन्या बेस्ड बिजनेसमैन निखिल पटेल के साथ बड़े ही धूमधाम से दूसरी शादी की थी।
शादी के 10 महीने बाद ही शुरू हुई अनबन
हालांकि दलजीत कौर की इस दूसरी शादी में 10 महीने बाद ही अनबन शुरू हो गई थी। शादी के 10 महीने बाद ही एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ में टेंशन शुरू हो गई थी और वह कुछ टाइम पहले ही केन्या से भारत अपने घर लौट आई हैं।

निखिल पटेल के साथ दलजीत कौर का मनमुटाव
भारत लौटते ही कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया जाने लगा कि दलजीत कौर का उनके दूसरे पति निखिल पटेल के साथ कोई मनमुटाव हुआ है। दोनों ने अलग होने की खबरों ने भी लोगों के मन में कई सवाल उठाए। वहीं अब एक्ट्रेस ने फाइनली अपनी दूसरी शादी को लेकर चुप्पी तोड़ी है और निखिल पटेल के बारे में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।
दिलजीत कौर ने पति को लेकर कही ऐसी बात
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दलजीत कौर ने अपने दूसरे पति निखिल पटेल से अलग होने की पुष्टि कर दी है। आज यानी 25 मई 2024 (शनिवार) को एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर निखिल पर उन्हें धोखा देने का आरोप लगाया है। दलजीत ने अपने इंस्टाग्र अकाउंट पर एक नोट शेयर किया है।
पूरे परिवार को अपमानित करने का आरोप
दलजीत कौर ने अपने इस नोट में दूसरे पति निखिल पटेल पर बेशर्म होने और पूरे परिवार को अपमानित करने का आरोप लगाया है। दलजीत ने निखिल की इंस्टाग्राम स्टोरी को रीशेयर किया है जिस पर 'एसएन' लेटर लिखा था। इस स्टोरी के कैप्शन में लिखा था- आप मुझे बेहतर बनाते हैं। हालांकि अभी तक ये पता नहीं चल पाया है कि एसएन का क्या मतलब है, लेकिन ऐसा लगता है कि ये किसी के नाम के शुरुआती लेटर हो सकते हैं।
दलजीत कौर ने इंस्टाग्राम पर लिखा ऐसा पोस्ट
इसके साथ ही दिलजीत कौर ने अपनी पोस्ट पर लिखा है- आप अब हर दिन बेशर्मी से उसके साथ सोशल मीडिया पर हैं। आपकी पत्नी और बेटा शादी के 10 महीने बाद मायके वापस आ गए, पूरे परिवार को अपमानित किया जाता है। बच्चों के लिए थोड़ी डिगनिटी रख लेते। दलजीत ने आगे लिखा है- कम से कम आपको अपनी पत्नी को पब्लिकली थोड़ा सम्मान देना चाहिए था क्योंकि मैं कई दूसरी चीजों के बारे में भी चुप थी।
दुल्हन के जोड़े में दलजीत का वीडियो वायरल
आपको बता दें कि इससे पहले दलजीत कौर ने सोलह श्रृंगार कर दुल्हन के जोड़े में अपनी एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की थी। हालांकि इस वीडियो में उनके चेहरे पर काफी दर्द दिखाई दे रहा था। वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा था- वो अपने बच्चों की खातिर चुप्पी चुनती है, जबकि उसका परिवार गिरने से बचाने के लिए उसे कसकर पकड़े हुए है। अरे एसएन क्या आपका भी कोई बच्चा है।
निखिल पटेल का चल रहा एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर
दलजीत कौर की इस पोस्ट ने साफ कर दिया है कि निखिल पटेल से एक्ट्रेस ने रिश्ता तोड़ लिया है। साथ ही ये भी पता चल गया है कि निखिल पटेल का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा है। कहा जा रहा है कि शायद इसी वजह से दलजीत कौर शादी के 10 महीने के अंदर ही केन्या में सब छोड़कर बारत वापस आ गई थीं।
दलजीत की नहीं चल पाई दो शादियां
जानकारी के अनुसार दलजीत कौर की पहली शादी टीवी एक्टर शालीन भनोट के साथ हुई थी। इस कपल का एक बेटा भी है। हालांकि शादी के कुछ सालों बाद दलजीत और शालीन ने पर्सनल कारणों के चलते एक दूसरे से तलाक ले लिया था। इसके बाद दलजीत ने केन्या बेस्ड बिजनेसमैन निखिल पटेल के साथ दूसरी शादी कर ली थी लेकिन उनका ये रिश्ता भी ज्यादा दिन टिक नहीं पाया।












Click it and Unblock the Notifications