एक्स्ट्रा मैरिटल...जान से मारने की कोशिश, जब दलजीत कौर ने एक्स पति शालीन भनोट पर लगाए थे आरोप, हुआ तलाक
Dalljiet Kaur Shalin Bhanot: टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में हैं। पिछले साल 2023 में उन्होंने बिजनेसमेन निखिल पटेल से शादी की थी। लेकिन बीते कुछ दिनों से कपल के तलाक होने की खबर सामने आ रही है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया से अपने पति के साथ की तस्वीरें डिलीट कर दी। जिसके बाद इन अफवाहों को और हवा मिली।
बता दें कि दलजीत कौर की ये दूसरी शादी है इससे पहले उनकी साल 2009 में बिग-बॉस 16 के कंटेस्टेंट और मशहूर एक्टर शालीन भनोट से शादी हुई थी। लेकिन शादी के 6 साल बाद ही दोनों का तलाक हो गया था। एक्ट्रेस ने शालीन और उनके परिवार पर मारपीट और घरेलू हिंसा जैसे गंभीर आरोप लगाए थे।

मामला यही तक नहीं था दलजीत ने शालीन और उनके परिवार के खिलाफ हत्या का प्रयास करने का भी केस दर्ज कराया था। एक्ट्रेस के मुताबिक, एक बार शालीन ने उनका गला पकड़ा और दीवार में दे मारा था और कई दिनों तक उन्हें कमरे में बंद कर दिया था। दलजीत का कहना था कि शालीन बेटे के जन्म के बाद काफी बदल गए थे। वह ज्यादातर समय घर के बजाय बाहर बीताते थे।
दलजीत कौर ने शालीन पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का भी आरोप लगाया था। एक्ट्रेस का कहना था कि वह हर रोज किसी लड़की से मिलते थे। हालांकि बाद में ये रिश्ता समय तक नहीं टिक पाया और दलजीत ने शालीन को तलाक देने का फैसला किया। आज भी दोनों अपने बेटे की वजह से साथ आते हैं।
शालीन से अलग होने के बाद दलजीत ने अपने बेटे का अकेले ख्याल रखा। इसके बाद उनकी लाइफ में निखिल पटेल आए। दोनों ने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद पिछले साल 2023 में शादी की। इसके बाद दलजीत अपने बेटे के साथ विदेश में शिफ्ट हो गईं। वह फिलहाल कुछ दिनों के लिए इंडिया आई हुई हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि उनका तलाक होने वाला है। लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस परिवार की मेडिकल इमरजेंसी की वजह से भारत लौटीं हैं।












Click it and Unblock the Notifications