CTRL Trailer: इंटरनेट की दुनिया में बुरी फंसी अनन्या पांडे, सीटीआरएल का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज
CTRL Trailer Out: आज के समय में इंटरनेट ने सबकी जिंदगी काफी आसान बना दी है, लेकिन इसने पर्सनल से लेकर प्रोफेशनल लाइफ को कंट्रोल में भी कर रखा है। इंटरनेट की इसी अंधेरी दुनिया को लेकर बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे लोगों को एंटरटेन करती नजर आने वाली हैं।
अनन्या पांडे की फिल्म सीटीआरएल का ट्रेलर रिलीज
विक्रमादित्य मोटवानी ने अपनी फिल्म CTRL (सीटीआरएल) में झकझोर देने वाली कहानी के दिखाई है। इस फिल्म में अनन्या पांडे और विहान सामत लीड रोल में नजर आ रहे हैं। अनन्या पांडे की इस फिल्म को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म पर पर देख सकते हैं। आज यानी 25 सितंबर 2024 को इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है।

इंटरनेट और ऐप को लेकर है कहानी
'सीटीआरएल' के ट्रेलर में दिखाया गया है कि अनन्या पांडे एक ऐप पर जाती हैं और उसे अपनी जिंदगी के खुशनुमा पलों और खुशियों को रिकॉर्ड करने का एक्सेस दे देती हैं। इसके बाद उनका बॉयफ्रेंड उन्हें धोखा देता है लेकिन लोग अनन्या को ताने मारते हैं।
अनन्या पांडे की हो रही तारीफ
वहीं अनन्या पांडे गुस्से में उस ऐप को बॉयफ्रेंड को उनकी जिंदगी से हटाने का ऑर्डर दे देती है, जिसके बाद असल जिंदगी में बहुत बड़ा बदलाव हो जाता है, जिसे देखकर आप हैरान होने वाले हैं। हालांकि, कई लोगों ने इसकी तुलना 'ब्लैक मिरर' से की है, जो हिट ब्रिटिश डायस्टोपियन साइंस-फिक्शन सीरीज है, जो टेक्नोलॉजी के नुकसान को भी दिखाती है।
कब और कहां देखें सीटीआरएल
आप इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। ये फिल्म आगामी 4 अक्टूबर 2024 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है। लोग बड़ी ही बेसब्री से इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications