Criminal Justice 4: कोर्ट में दिखा 'माधव मिश्रा' पंकज त्रिपाठी का नया अंदाज, 'क्रिमिनल जस्टिस 4' का टीजर रिलीज

Criminal Justice 4 Teaser Out: बॉलीवुड के शानदार अभिनेता पंकज त्रिपाठी की पॉपुलर वेब सीरीज 'क्रिमिनल जस्टिस' अब अपने नए सीजन के साथ लोगों को एंटरटेन करती नजर आएगी। इससे पहले इस वेब सीरीज के 3 सीजन को दर्शकों को खूब पसंद किया था।

पंकज त्रिपाठी बने वकील माधव मिश्रा
इस वेब सीरीज के तीनों सीजन में पंकज त्रिपाठी ने वकील माधव मिश्रा के किरदार से लोगों का दिल जीता था। वहीं अब फैंस इस सीरीज के चौथे सीजन के रिलीज होने का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। फैंस के उत्साह को और ज्यादा बढ़ाते हुए मेकर्स ने 'क्रिमिनल जस्टिस 4' का टीजर जारी कर दिया है। साथ ही इसकी रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी गई है।

pankaj tripathi

'क्रिमिनल जस्टिस 4' का टीजर रिलीज
ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने आज यानी 17 मई 2024 को क्राइम ड्रामा वेब सीरीज 'क्रिमिनल जस्टिस' के चौथे सीजन की अनाउंसमेंट कर दी है। इस नए सीजन में भी अभिनेता पंकज त्रिपाठी एक बार फिर से माधव मिश्रा के किरदार में नजर आने वाले हैं।

टीजर वीडियो में पंकज त्रिपाठी का नया अंदाज
ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार द्वारा जारी की गई इस वेब सीरीज की पहली झलक में पंकज त्रिपाठी काला कोट पहने कोर्ट में नजर आ रहे हैं। इस दौरान पंकज त्रिपाठी कहते हैं- अरे ये क्या, शांत.. कोर्ट जारी है। जाइये... इसके बाद पंकज कहते हैं जरा रुकिए हम जल्द आ रहे हैं। वहां देखिए इत्मीनान से अब जाइये। इस टीजर को जारी करते हुए डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने कैप्शन में लिखा है- कोर्ट जारी है और नए सीजन की तैयारी भी, आ रहे हैं माधव मिश्रा, हॉटस्टार स्पेशल क्रिमिनल जस्टिस के नए सीजन के साथ।

क्रिमिनल जस्टिस के तीनों सीजन रहे थे सुपरहिट
'क्रिमिनल जस्टिस' का पहला सीजन साल 2018 में आया था। इसे वेब सीरीज को साल 2008 में इसी नाम की ब्रिटिश टेलीविजन सीरीज से एडेप्ट किया गया था। इसके बाद इस वेब सीरीज का दूसरा सीजन साल 2020 में आया था। इस सीजन का टाइटल 'क्रिमिनल जस्टिस: बिहाइंड क्लोज्ड डोर्स' था। ये भी काफी हिट सीजन रहा था।

साल 2022 में आया था तीसरा सीजन
इसके बाद इस सीरीज का तीसरा सीजन 'क्रिमिनल जस्टिस: अधूरा सच' साल 2022 में रिलीज हुआ था। हर बार की तरह तीसरे सीजन ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं। अब फैंस चौथे सीजन के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि फाइनल रिलीज डेट की घोषणा अभी नहीं हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+