'क्राइम पेट्रोल' एक्टर नितिन चौहान की मौत, 35 साल की उम्र दुनिया को कहा अलविदा, मौत को लेकर सस्पेंस

Nitin Chauhaan Death News: 'क्राइम पेट्रोल' और 'स्प्लिट्सविला' जैसे शो में नजर आ चुके एक्टर नितिन चौहान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि 35 साल के नितिन चौहान की मौत हो गई है। इतनी कम उम्र में एक्टर के निधन से इंडस्ट्री के लोग शॉक्ड हो गए हैं।

टीवी एक्टर नितिन चौहान की मौत
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार टीवी का फेमस रिएलिटी शो 'दादागिरी 2' जीतने वाले एक्टर नितिन चौहान का गत 7 नवंबर 2024 (गुरुवार) को मुंबई में निधन हो गया है। नितिन मूल रूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के रहने वाले थे। वह एक्टिंग में करियर बनाने के चलते ही मुंबई में शिफ्ट हुए थे।

Nitin Chauhaan Death News

नितिन चौहान ने जीता था 'दादागिरी 2' शो
आपको बता दें कि नितिन को टीवी का फेमस रिएलिटी शो 'दादागिरी 2' जीतने के बाद काफी पॉपुलैरिटी मिली थी। इसके अलावा वह एमटीवी के 'स्प्लिट्सविला 5', 'जिंदगी डॉट कॉम', 'क्राइम पेट्रोल' और 'फ्रेंड्स' जैसे शोज में भी नजर आ चुके हैं। नितिन के मौत की जानकारी विभूति ठाकुर ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए दी है, जो कि उनकी को-एक्ट्रेस हैं।

को-एक्ट्रेस विभूति ठाकुर ने दी मौत की जानकारी
सोशल मीडिया पर नितिन चौहान की मौत की पुष्टि उनकी को-एक्ट्रेस रह चुकीं विभूति ठाकुर ने की है। अपनी एक पोस्ट में विभूति ने एक्टर की एक फोटो शेयर की जिसमें वो उन्हें हग करते हुए दिखाई दे रही हैं। पोस्ट पर उन्होंने लिखा है- रेस्ट इन पीस माय डियर। भगवान तुम्हारी आत्मा को शांति दे।

'काश तुम मेंटली भी मजबूत होते अपनी बॉडी की तरह'
विभूति ठाकुर ने पोस्ट में आगे लिखा है- ये वाकई में हैरान करने वाली बात है, मैं इससे बहुत ज्यादा दुखी हूं। काश तुम्हें इतनी हिम्मत और ताकत मिलती कि तुम अपनी परेशानियों का सामना कर पाते। काश तुम मेंटली भी मजबूत होते अपनी बॉडी की तरह।

एक्टर की मौत पर उठे सवाल
विभूति ठाकुर के अलावा एक्ट्रेस सायंतनी घोष और सुदीप साहिर ने भी नितिन चौहान की मौत की पुष्टि की है। हैरानी की बात ये है कि नितिन चौहान की मौत कैसे हुई इस बात का पता नहीं चल पाया है। ऐसे में एक्टर की मौत पर सवाल उठ रहे हैं। कुछ रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि एक्टर ने सुसाइड किया है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी
दूसरी तरफ नितिन चौहान की मौत की खबर सुनकर उनके फैंस का दिल टूट गया है। फैंस सोशल मीडिया पर एक्टर को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। वहीं एक्टर के पिता नितिन चौहान की बॉडी लेने के लिए मुंबई पहुंच गए हैं। इसके अलावा पुलिस इस मामले की बारीकी से जांच कर रही है। फिलहाल नितिन के पिता या उनके परिवार की तरफ से नितिन चौहान की मौत पर कोई भी बयान सामने नहीं आया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+