इस OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही है 'क्रू', जानें कब और कहां देख पाएंगे ये शानदार फिल्म
Crew OTT Release: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान, तब्बू और कृति सेनन की फिल्म 'क्रू' ने भारत के साथ साथ दुनिया के कई देशों में जमकर धूम मचाई है। इस फिल्म को सिनेमाघरों में दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला था और इसने बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार कारोबार किया है।
ओटीटी पर रिलीज होने वाली है फिल्म 'क्रू'
राजेश ए कृष्णन के डायरेक्शन में बनी इस कॉमेडी फिल्म को अगर आप थिएटर में देखने से चूक गए हैं तो अब आपका इस मूवी का मजा घर बैठे भी ले सते हैं। खबर है कि ये फिल्म जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है। ऐसे में घर पर बैठकर आराम से फिल्म देखने वाले लोगों का इंतजार अब खत्म होने वाला है।

नेटफ्लिक्स पर ले सकते हैं 'क्रू' का मजा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नेटफ्लिक्स इंडिया ने फिल्म 'क्रू' के लिए स्ट्रीमिंग राइट्स खरीद लिए हैं। ऐसे में आप घर बैठकर ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर फिल्म 'क्रू' का मजा ले सकते हैं। खबर है कि मई 2024 में ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। फिलहाल ओटीटी पर फिल्म 'क्रू' की रिलीज डेट रिवील नहीं की गई है लेकिन लोगों को इसका बड़ी ही बेसब्री से इंतजार है।
9 दिनों में कमाए थे 100 करोड़ रुपए
इस फिल्म ने रिलीज के सिर्फ 9 दिनों में ही दुनियाभर में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली थी और अभी भी ये भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन कर रही है। फिल्म 'क्रू' में महिला स्टार्स का बोलबाला है। इस फिल्म में कृति सेनन, तब्बू और करीना कपूर खान ने अहम रोल निभाया है। इसके अलावा मूवी में दिलजीत दोसांझ और कपिल शर्मा कैमियो रोल में नजर आए हैं।












Click it and Unblock the Notifications