सिंगर अंकित तिवारी के घर जबरन घुसा क्रेजी फैन, गार्ड्स से कहा- घुसने दो नहीं तो अपनी कलाई काट लूंगा
Ankit Tiwari Fan: सिंगर अंकित तिवारी के घर एक बड़ा ही क्रेजी फैन पहुंच गया। अंकित तिवारी के घर पर उस फैन ने जबरन घुसने की कोशिश की। साथ ही बिल्डिंग परिसर में खूब तबाही मचाई।
Ankit Tiwari Fan: बॉलीवुड सेलेब्रिटीज के फैंस का आजकल अनखा अंदाज देखने को मिल रहा है। कभी कोई फैन अपने खून से पेंटिंग बनाकर अपने फेवरेट स्टार को गिफ्ट करने पहुंच जाता है तो कोई फैन कई किलोमीटर दौड़कर अपने पसंदीदा स्टार से मिलने के लिए पहुंचता है। कई बार इन फैंस की हरकत कुछ ज्यादा ही क्रेजी हो जाती है। ऐसे में इन फैंस की दीवानगी के आगे कुछ भी कहना या समझना मुश्किल हो जाता है। कुछ ऐसा ही हुआ बॉलीवुड के फेमस सिंगर अंकित तिवारी के साथ। गत सोमवार को सिंगर अंकित तिवारी के घर एक बड़ा ही क्रेजी फैन पहुंच गया। 'तेरी गलियां' और 'आशिकी' फेम सिंगर अंकित तिवारी के घर पर उस फैन ने जबरन घुसने की कोशिश की।

घर में जबरन घुसने लगा फैन
सिंगर अंकित तिवारी उस समय चौंक गए जब उस अज्ञात व्यक्ति ने कहा कि वह उनका फैन है। आपको बता दें कि पहले उस व्यक्ति ने अंकित तिवारी के घर में जबरन घसने को लेकर उनके बिल्डिंग परिसर में खूब तबाही मचाई। वहां मौजूद एक प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार वह शख्स अंकित तिवारी की बिल्डिंग में दाखिल हुआ और उनसे मिलने की गुजारिश करने लगा।

सिक्योरिटी गार्ड्स ने फैन को रोका
उस व्यक्ति को बिल्डिंग के गार्ड्स ने रोका। वहीं अंकित तिवारी के मैनेजर ने भी बीच-बचाव किया। 30 मिनट तक चले इस टकराव के कारण वह फैन अंकित तिवारी का नाम लेकर चिल्लाने लगा और अपनी कलाई काटने की धमकी भी दी। ये सब सुनकर अंतिक तिवारी खुद भी चौंक गए।

वायरल हो रहा है क्रेजी फैन का वीडियो
आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि बॉलीवुड के फेमस सिंगर अंकित तिवारी के मुंबई स्थित घर पर उनका एक क्रेजी फैन जबरन घुसने की कोशिश कर रहा है। सिक्योरिटी गार्ड्स उस शख्स को देखते ही उसे गेट से बाहर करने लगे। वह फैन भी गार्ड्स को पकड़कर गिड़गिड़ाने लगा। इतने में वहां अंकित तिवारी खुद आ गए, जिसके बाद वह फैन दौड़कर सिंगर के पैरों में जाकर गिर गया।

अंकित तिवारी ने फैन को गले से लगाया
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि अंकित तिवारी ने भी बड़प्पन दिखाते हुए अपने उस फैन को गले से लगाया और फिर समझा-बुझाकर वहां से रवाना किया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। इस घटना को लेकर लोग तरह तरह के रिएक्शन्स दे रहे हैं। कुछ यूजर्स का कहना है कि किसी फैन के साथ सिक्योरिटी गार्ड को इस तरह का बर्ताव नहीं करना चाहिए। वहीं दूसरी ओर बहुत से यूजर्स अंकित तिवारी की तारीफ कर रहे हैं।

गर्लफ्रेंड ने लगाए थे रेप के आरोप
जानकारी के अनुसार सिंगर अंकित तिवारी के आवाज के आज करोड़ों दीवाने हैं। अंकित तिवारी का नाम साल 2014 में उस वक्त सुर्खियों में आ गया था जब उनकी कथित गर्लफ्रेंड ने उन पर रेप के गंभीर आरोप लगाए थे। इस मामले में अंकित तिवारी की गिरफ्तारी भी हुई थी। साल 2017 में कोर्ट ने अंकित तिवारी को रेप के आरोप से बरी कर दिया था। इसके बाद साल 2018 में अंकित ने अपने घर कानपुर में परिवार वालों की पसंद से पल्लवी शुक्ला नाम से शादी कर ली थी।












Click it and Unblock the Notifications