बंद हो जाएगा समय रैना का कॉमेडी शो, कानूनी पचड़े में फंसे कॉमेडियन!

Samay Raina India's Got Latent: स्‍टैंडअप कॉमेडियन समय रैना ने धीरे धीरे इंडस्ट्री में अपना बड़ा नाम बना लिया है। स्टैंडअप शोज के अलावा उन्होंने अपना एक नया शो भी लॉन्च किया। इसका नाम 'इंडियाज गॉट लेटेंट' है, इससे वो अपने फैंस के बीच खूब छाए हुए हैं। इस शो ने उन्हें नई पहचान दी, लेकिन अब इसकी वजह से मुश्किलें भी बढ़ रही हैं। दरअसल, उनके शो के ख‍िलाफ FIR दर्ज हुई है।

समय के शो में अरुणाचल प्रदेश की एक कंटेस्‍टेंट आईं थी। तभी समय ने प्रदेश के बारे में एक टिप्पणी की थी। जिसके बाद उनके शो के ऊपर लीगल एक्शन लिया गया है। हालांकि ये शो उन्होंने अपने प्रीमियम मेंबर्स के लिए रखा है। क्या है पूरा मामला मैं आपको बताता हूं।

Samay Raina India s Got Latent

शो में अरुणाचल प्रदेश से जेसी नबाम नाम की एक कंटेस्टेंट आईं थी। यहां उन्होंने अपने प्रदेश के बारे में बताया। तब समय ने उनसे पूछा की क्या कभी कुत्ते का मांस खाया है? जवाब में जेसी का कि अरुणाचल प्रदेश के लोग कुत्ते का मांस खाते हैं। लेकिन मैंने कभी भी इसका स्वाद नहीं चखा है। ये मुझे इसलिए पता है, क्योंकि मेरे दोस्त खाते हैं। कभी-कभी वो अपने पालतू जानवरों को भी खा जाते हैं। इसी बात पर ईटानगर पुलिस स्टेशन पर FIR दर्ज करवाई है। केस अरुणाचल प्रदेश के पूर्वी कामेंग जिले के सेप्पा में रहने वाले अरमान राम वेली बखा ने दर्ज करवाया है। समय के साथ साथ उन्होंने जेसी नबाम के ऊपर भी केस दर्ज करवाया है। उनकी शिकायत में कहा है कि उन्होंने अरुणाचल प्रदेश के लोगों के बारे में जो कमेंट किया है वो काफी अपमानजनक है। साथ ही पुलिस इंडिया गॉट लेटेंट के ऊपर एक्शन लेने की भी मांग की गई है। ताकि दोबारा कोई ऐसी हरकत ना कर सके। अब देखना ये होगा कि समय के खिलाफ पुलिस एक्शन लेती है या नहीं। अगर ऐसा होता है तो क्या समय अपने शो से ये एपिसोड हटाएंगे या नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+