रणवीर अल्लाहबादिया, समय रैना और इंडियाज गॉट लेटेंट के खिलाफ दर्ज हुई शिकायत, सीएम फडणवीस बोले- 'कार्रवाई होगी'
Complaint filed against Ranveer Allahbadia And Samay Raina: कॉमेडियन समय रैना, यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया, इन्फ्लुएंसर अपूर्वा मखीजा पर शिकायत दर्ज हो गई है। समय के शो में पहुंचे रणवीर और अपूर्वा ने अश्लील कमेंट किया था। जिसके सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर खूब ट्रोलिंग शुरू हो गई थी।
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, 'कॉमेडियन समय रैना, यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया, कंटेंट क्रिएटर और इन्फ्लुएंसर अपूर्व मखीजा के साथ शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' के मेकर्स के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। शो में र अभद्र भाषा और अश्लील कमेंट का इस्तेमाल करने के आरोप में मुंबई कमिश्नर और महाराष्ट्र महिला आयोग में शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायत पत्र में इन सभी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग भी की गई है।'

महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने इस मामले पर कहा, 'अभी मुझे भी इसके बारे में जानकारी मिली है। मैंने वो शो देखा नहीं है। बहुत भद्दे तरीके से कुछ चीजों को कहा गया है। ऐसा मुझे भी पता चला है, जो बिल्कुल गलत है। मुझे बताया गया कि शो में अश्लील और अपमानजनक बाते की हैं। सभी को बोलने की आजादी है, लेकिन वो वहां खत्म हो जाती है। जहां हम दूसरे की आजादी को बाधित करते हैं। ऐसा करना बिल्कुल भी ठीक नहीं है। मुझे लगता है अभिव्यक्ति की भी कोई मर्यादा है। समाज में हमने अश्लीलता के भी कुछ नियम तय किए हैं। अगर उसको कोई पार करता है तो ये गलत बात है और उसपर कार्रवाई होनी चाहिए।'
क्या है रणवीर अल्लाहबादिया का कमेंट
यहां रणवीर ने एक कंटेस्टेंट्स से कहा, क्या आप अपने माता पिता को पूरी जिंदगी सेक्स करते देखना पसंद करेंगे। क्या आप उन्हें जॉइन करना चाहेंगे। आपके पास ये दो ऑप्शन हैं, इनमें से कोई एक चुनिए। रणवीर की ये क्लिप भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। साथ ही लोग कह रहे हैं पीएम मोदी ने जिन्हें सम्मान दिया, वो ऐसी बातें कर रहे हैं। इसके अलावा लिरिसिस्ट और जर्नालिस्ट नीलेश मिसरा ने भी लताड़ लगाई है।
लिरिसिस्ट और पत्रकार नीलेश ने भी रणवीर को लताड़ लगाई थी। अपने सोशल मीडिया अकाउंट से रणवीर के कमेंट की वीडियो पोस्ट कर उन्होंने लिखा, आप उन विकृत कंटेंट क्रिएटर्स से मिलिए जो हमारे देश की इकनॉमी को नया आकार दे रहे हैं। इन सबके लाखों में फॉलोअर्स होंगे, मुझे यकीन है। ये जो कंटेंट है उसे आप एडल्ट कंटेंट के नाम पर भी नहीं टैग कर सकते हैं। ये ऐसा है कि जिसे एक बच्चा आसानी से देख सकता है, वो अगर फोन यूज कर रहा है। मेकर्स और क्रिएटर्स के अंदर कोई जिम्मेदारी ही नहीं है। हैरानी इस बात की बिल्कुल भी नहीं है कि पैनल पर बैठ चार लोग और दर्शकों में से अधिकतर लोगों ने इस पर हंसा है।
नीलेश अपनी बात पूरी करते हुए आगे लिखा, दर्शकों, आप और इनके जैसे कई लोगों को इस पर हंसी भी आई होगी। इन्हें भारत में प्लेटफॉर्म और दर्शक बढ़ावा दे रहे हैं। ये इसी तरह के कंटेंट से करोड़ों लोगों तक पहुंच रहे हैं। साथ ही नीचे भी गिर रहे हैं। बोलने की आजादी के नाम पर मेकर्स कुछ भी कहते हैं और बच जाते हैं। आखिर में एक बार फिर आप उन कंटेंट क्रिएटर्स से मिलिए जो देश की क्रिएटिव इकोनॉमी को नया आकार दे रहे हैं। इसके अलावा भी लोगों का गुस्सा सोशल मीडिया पर उबल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications