भारती सिंह ने किया अपनी प्रेग्नेंसी से जुड़ा बड़ा खुलासा, 2.5 महीने तक नहीं पता चला कि...
मुंबई, 15 मार्च: कॉमेडी क्वीन भारती सिंह जल्द ही अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं। भारती और उनके हसबैंड हर्ष लिंबाचिया अप्रैल में अपना पहला बच्चा एक्सपेक्ट कर रह हैं। भारती ने तो अपने बच्चे के जन्म से पहले उनके वेलकम के लिए खास तैयारी भी शुरू कर दी हैं। अब भारती ने अपनी प्रेग्नेंसी से जुड़ा एक बड़ा ही चौंकाने वाला खुलासा किया है। भारती ने बताया कि, उन्हें 2.5 महीने तक पता नहीं चला कि, मैं प्रेग्नेंट हूं।

'ढाई महीने तक तो मुझे इसका अहसास भी नहीं था कि मैं प्रेग्नेंट हूं'
हाल में दिए एक इंटरव्यू में भारती ने ने इस बात का खुलासा किया है कि उन्हें सबसे पहले अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में कैसे पता चला। भारती ने कहा कि, मुझे मेरे वजन के कारण इस बात का अंदाजा भी नहीं था कि मैं 2.5 महीने की गर्भवती हूं। पिंकविला से बात करते हुए उन्होंने कहा, ''जब मैं प्रेग्नेंट हुई, ढाई महीने तक तो मुझे इसका अहसास भी नहीं हुआ। मोटे लोगों का पता नहीं चलता। मैं डांस दीवाने पर खाना खा रहा हूं, शूटिंग कर रहा हूं, इधर-उधर भाग रही हूं, डांस कर रही हूं।

बच्चे के लिए नहीं की कोई प्लानिंग: भारती
भारती ने कहा कि, फिर मैंने सोचा चलो एक बार चेक कर लेते हैं। मैंने टेस्ट किया और नीचे चली गई। जब मैं वापस आई तो टेस्टिंग किट पर दो लाइनें थी, तो मैंने हर्ष को इसके बारे में बताया। तो यह हमारे लिए आश्चर्य की बात थी। हमने यह योजना नहीं बनाई थी कि यह बच्चा पैदा करने का सही समय है। हर्ष लिंबाचिया ने कहा कि अगर बच्चा दो साल पहले या दो साल बाद भी आता तो भी उन्हें कोई दिक्कत नहीं थी।

हर्ष मेरी नर्स की तरह सेवा करता है: भारती
टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ पिछले इंटरव्यू में भारती ने खुलासा किया कि हर्ष उनकी देखभाल कैसे करता है। भारती ने कहा, "हर्ष मेरी नर्स की तरह है, वह पानी गर्म करता है और दर्द होने पर मेरी पीठ दबाता है। ये अनुभव ऐसा है, जिसको शायद ही शब्दों में पिरोया जा सके। प्रेग्नेंसी के दौरान होने वाली क्रेविंग्स को लेकर भी उन्होंने बात की और बताया कि आखिर क्या इस दौरान उनको खाने का मन करता है।
फूड क्रेविंग का सुनाया मजेदार किस्सा
भारती ने कहा कि उन्हें कभी पनीर या दूध का शौक नहीं रहा है, लेकिन इन दिनों उन्हें यह सब आधी रात को खाने का मन करता है। जब रात में छोले-भठूरे या पनीर खाने का मन होता है तो हर्ष फूड एप्स पर सर्च करता है कि घर तक खाना पहुंचा जाए। भारती सिंह इन दिनों को खुद को फिट रखने के लिए जमकर योगा कर रही हैं, जिससे डिलीवरी के टाइम पर कोई परेशानी न हो और डिलीवरी नॉर्मल हो जाए।












Click it and Unblock the Notifications