शिवसेना नेता की हत्या करने वाले शख्स की कार में मिली कॉमेडियन भारती सिंह की तस्वीर
वसेना नेता सुधीर सूरी की गोली मारकर हत्या करने वाले शख्स की कार से मिली कॉमेडियन भारती सिंह और अखिल भारतीय आतंकवाद विरोधी मोर्चा के अध्यक्ष शख्स मनिंदरजीत सिंह बिट्टा की तस्वीर मिली है।
Bharti in Shiv Sena leader killer's Car: शिवसेना नेता सुधीर सूरी की गोली मारकर हत्या करने वाले शख्स की कार से मिली कॉमेडियन भारती सिंह की तस्वीर मिली है। जानकारी के मुताबिक कार में भारती सिंह के साथ अखिल भारतीय आतंकवाद विरोधी मोर्चा के अध्यक्ष शख्स मनिंदरजीत सिंह बिट्टा की भी तस्वीर है। शुक्रवार को दिनदहाड़े शिवसेना नेता की हत्या करने वाले शख्स को मौके पर दबोच लिया गया। वहीं उसकी कार में कॉमेडियन भारती सिंह की तस्वीर मिलने बाद मामले में एक नया तथ्य सामने आया है।
अमृतसर में शुक्रवार को दिनदहाड़े शिवसेना लीडर सुधीर सूरी को गोली मारने वाले शख्स की पहचान कर ली गई है। उसका नाम संदीप सिंह उर्फ सनी है। वह गारमेंट की दुकान चलाता है। संदीप ने सुधीर सूरी को उस समय गोली मार दी जब वह एक मंदिर के सामने धरना दे रहे थे। शिवसेना नेता की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थी। इसके बावजूद वो सुरक्षा घेरा भेदने में कामयाब हो गया। संदीप सूरी को लाइसेंसी हथियार से पांच गोलियां मारी और मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। पंजाब पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि गोलीबारी की घटना के वक्त सूरी के साथ कितने सुरक्षाकर्मी मौजूद थे।
पंजाब पुलिस को मामले का जांच के दौरान आरोपी संदीप सिंह की कार से अखिल भारतीय आतंकवाद विरोधी मोर्चा के अध्यक्ष शख्स मनिंदरजीत सिंह बिट्टा और भारती सिंह की तस्वीरें मिली हैं। भारती सिंह की ये तस्वीर पंजाब पुलिस ने मनिंदरजीत सिंह बिट्टा के कार से बरामद कर ली हैं। अब मनिंदरजीत सिंह बिट्टा की कार में कॉमेडियन की तस्वीर मिलने के बाद एक नया मामला सामने आ गया है। शख्स की कॉमेडियन भारती से संपर्क को लेकर भी जांच की जा रही है।