Shweta Kawatra: 'यहां तो ऑफिस में ही बेड लगे होते हैं', कौन हैं श्वेता क्वात्रा? सालों बाद बताया दर्दनाक सच

Shweta Kawatra: रूपहले पर्दे की चकाचौंध के पीछे लोगों को कितना दर्द और शोषण सहना पड़ता है इसका अंदाजा कोई लगा नहीं सकता है। टीवी की ग्लैमरस अभिनेत्रियों में से एक श्वेता क्वात्रा ने सालों बाद कास्टिंग काउच को लेकर बातें की हैं और ये बताया कि शुरुआती दिनों में उनका पाला कैसे-कैसे खराब लोगों से पड़ा था लेकिन ऊपरवाले की दया से वो किसी दलदल में नहीं फंसी।

टीवी के सुपरहिट शो 'कहानी घर घर की' में पल्लवी और 'कुसुम' में ईशा जैसे निगेटिव किरदार को निभाकर लोगों के दिलों में खास जगह बनाने वाली श्वेता ने हाल ही में शाइनी नारंग के पॉडकास्ट में अपनी लाइफ से जुड़े एक भयावह सच से पर्दा उठाया है।

Shweta Kawatra

उन्होंने कहा कि 'शुरुआती दिनों में जब मैं मुंबई में काम की तलाश कर रही थी तो कई बार गंदे लोगों का सामना हो जाता था, दरअसल इसके पीछे ज्यादातर कारण एजेंट या मीडियेटर लेवल के लोग होते हैं।'

'कुछ लोगों के तो ऑफिस में ही बेड लगे होते हैं'

उन्होंने कहा कि 'कुछ लोगों के तो ऑफिस में ही बेड लगे होते हैं, एक बार मैं भी इसका शिकार हो चुकी हूं, उन्होंने बिना नाम लिए बताया कि एक बार मुझे एक बड़े होटल में ऑडिशन के लिए बुलाया गया था, वहां मैं पहुंची तो देखा बहुत सारी लड़किया हैं तो मैं रिलैक्स हो गई कि चलो मैं यहां पर अकेली नहीं हूं। बारी-बारी से लड़कियों को कमरे में बुलाया जा रहा था, मुझे भी एक रूम में भेजा गया, जहां पर प्रोड्यूसर, डायरेक्टर, राइटर सब थे।'

Shweta Kawatra

ऑडिशन के नाम पर होता है लड़कियों का शोषण

'पहले तो मुझे सब सामान्य लग रहा था, मुझे देखते ही प्रोड्यूसर ने मुझसे पूछा- स्क्रिप्ट पढ़ लिया, मैंने कहा -हां, तब उसने बोला कि कुछ संवाद बोलकर दिखाओ, मैंने वो कर दिया। इसके बाद उन्होंने कहा कि - वॉक करके दिखाओ, मैंने वो भी कर दिया, इसके बाद उसने कहा- ठीक है, अब कपड़े उतारो।'

मैं एकदम अंदर से हिल गई: श्वेता क्वात्रा

'मैं हैरान रह गई, मुझे लगा कि शायद मैंने ठीक से सुना नहीं है। मैंने उनसे पूछा कि आपने क्या कहा? उसने वापस दोहराया कि कपड़े उतारने को कहा है। मैंने उससे पूछा कि लेकिन क्यों? तो उसने कहा कि देखना चाहता हूं कि जब स्विम सूट पहनोगी तो कैसे लगोगी।'

Shweta Kawatra

'तुरंत वहां से उठी और थैक्यू बोलकर जल्दी से बाहर आ गई'

श्वेता ने कहा कि 'मैं उसके इरादे भांप गई और तुरंत वहां से उठी और थैक्यू बोलकर जल्दी से बाहर आ गई। मैं अंदर से बहुत डर गई थी और आज भी वो बात मुझे परेशान करती है।' आपको बता दें किं श्वेता इन दिनों टीवी की दुनिया से दूर दुबई में अपने परिवार संग लाइफ बिता रही हैं लेकिन वो सोशल मीडिया कि एक्टिव पर्सन है और रीयल स्टेट का काम करने लगी हैं।

Shweta Kawatra

टीवी एक्टर मानव गोहिल से की है श्वेता ने शादी

10 फरवरी 1976 को दिल्ली में जन्मी श्वेता क्वात्रा की शादी टीवी एक्टर मानव गोहिल से हुई है, दोनों टीवी की दुनिया के पॉवर कपल कहे जाते हैं। शादी के आठ साल बाद श्नेता-मानव बेटी ज़हारा तबीथा के माता-पिता बने। श्वेता कवात्रा बौद्ध धर्म को मानती हैं और सोका गक्कई की सदस्य हैं। उन्होंने 'कहानी घर घर की', 'कुमकुम - एक प्यारा सा बंधन', 'सी.आई.डी.' और बाल वीर' जैसे चर्चित शो में काम किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+