CISF ने किया सलमान खान को एयरपोर्ट पर रोकने वाले जवान पर कार्रवाई का खंडन, जब्त नहीं किया फोन
सलमान खान को एयरपोर्ट पर रोकने वाले CISF जवान पर कार्रवाई, जब्त कर लिया गया मोबाइल फोन
मुंबई, 24 अगस्त: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को चेकिंग करने के लिए मुंबई एयरपोर्ट पर रोकने वाले सीआईएसएफ जवान अब किसी सेलिब्रिटी की तरह सुर्खियों में हैं। हाल में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें एयरपोर्ट पर बाहर निकलते हुए सलमान खान को चेकिंग के लिए एक सीआईएसएफ जवान रोकते हुए देखे जा सकते हैं। वीडियो में दिख रहे सीआईएसएफ जवान का नाम सोमनाथ मोहंती है। बीते दिनों खबरें आई थीं कि सीआईएसएफ अधिकारी सोमनाथ मोहंती पर कार्रवाई की गई है, उनका मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया है और प्रोटोकॉल उल्लंघन का आरोप लगा है। हालांकि इन खबरों का अब सीआईएसएफ की तरफ से खंडन किया गया है, बुधवार को आधिकारिक ट्वीट में बताया गया कि जवान को उनके काम के लिए सम्मानित किया गया है।

CISF ने प्रोटोकॉल उल्लंघन की खबरों को किया खारिज
सीआईएसएफ ने अपने आधिकारिक ट्वीट में कहा,
शेयर किए जा रहे ट्वीट के कंटेंट गलत और बिना तथ्यात्मक आधार के है। वास्तव में संबंधित अधिकारी को अपने कर्तव्य के पालन की निष्ठा के लिए उन्हें उपयुक्त रूप से पुरस्कृत किया गया है।
असल में खबरों में कहा जा रहा था कि सलमान खान को जांच के लिए रोकने वाले जवान सोमनाथ मोहंती को मीडिया संस्थान से बात करने के लिए चेतावनी दी गई है। वीडियो वायरल होने के होने के बाद जवान ने घटना के संबंध में ओडिशा के लोकल मीडिया संस्थान के साथ बातचीत की थी और अपनी प्रतिक्रिया दी थी। इसके बाद भी सीआईएसएफ ने उनपर कार्रवाई की है। एक्शन लेते हुए सीआईएसएफ ने सोमनाथ मोहंती का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है। सीआईएसएफ ने अब इन सभी दावों को खारिज कर दिया है।
The contents of this tweet are incorrect & without factual basis. In fact, the officer concerned has been suitably rewarded for exemplary professionalism in the discharge of his duty. @PIBHomeAffairs
— CISF (@CISFHQrs) August 24, 2021
मीडिया से बातचीत करने के लिए CISF जवान को दी गई चेतावनी
ऐसा बताया जा रहा था कि जवान सोमनाथ मोहंती को मीडिया से बातचीत न करने के लिए सीआईएसएफ अधिकारियों द्वारा चेतावनी दी गई है। सीआईएसएफ अधिकारियों का कहना है कि इस घटना के बाद मीडिया से बातचीत करना प्रोटोकॉल के खिलाफ जाना है। हमारे किसी भी जवान को सार्वजनिक मामले में मीडिया से बात करने या इंटरव्यू देने का अधिकार नहीं है।

एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी चेक स्किप कर रहे थे सलमान!
सलमान खान अपनी अपकमिंग फिल्म 'टाइगर 3' की शूटिंग के लिए रूस जा रहे थे। उसी दौरान सीआईएसएफ जवान सोमनाथ मोहंती ने उन्हें चेकिंग के लिए रोका था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एयरपोर्ट के इंट्रेंस पर जाने के दौरान जब सलमान खान सिक्योरिटी चेक स्किप कर रहे थे तो उस वक्त सीआईएसएफ जवान सोमनाथ मोहंती ने उन्हें रोका था और पैपराजी को सलमान खान से दूर होने के लिए कहा था।

फोटोग्राफरों से बचने के लिए सलमान स्किप कर रहे थे सिक्योरिटी
सलमान खान के करीबियों का कहना है कि एक्टर ने एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी चेक इसलिए स्किप की क्योंकि वह फैंस और फोटोग्राफरों से बचना चाहते थे। असल में सलमान खान के एयरपोर्ट पर जाते वक्त बहुत सारे फोटोग्राफर्स और पैपराजी वाले जमा हो गए थे। हालांकि सलमान ने फोटोग्राफरों को मास्क उतारकर पोज भी दिए लेकिन वह जल्दबाजी में दिख रहे थे।

सलमान को एयरपोर्ट पर रोकने वाले जवान बने लोगों के लिए हीरो!
वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों ने सीआईएसएफ जवान सोमनाथ मोहंती की तारीफ की थी। कई सोशल मीडिया यूजर ने उन्हें, रियल लाइफ हीरो कहा था। कईयों ने लिखा था- सेलेब्रिटी हों या नेता, पुलिस और जवानों के लिए सब एक हैं। वहीं कुछ यूजर कहा ये भी कहना है कि वर्दी में बहुत ताकत होती है और सीआईएसएफ जवान सोमनाथ मोहंती ने सलमान से नियमों का पालन करा, सही किया है।
Viral Video: Salman Khan Stopped at Mumbai Airport enroute Russia by a Young CISF Officer; Asked to Stand in line and Complete Security Check like a Common Man pic.twitter.com/uEeuRjp5yA
— Megh Updates 🚨™ (@MeghUpdates) August 20, 2021












Click it and Unblock the Notifications