Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Cirkus Teaser: पहली बार डबल रोल में नजर आए रणवीर सिंह, आउट होते ही वायरल हुआ 'सर्कस' का टीजर

रणवीर सिंह की फिल्म सर्कस का टीजर आउट हो चुका है। टीजर में पूरी कास्ट दर्शकों से बात करती दिख रही है। संजय मिश्रा और जॉनी लीवर 60 के दशक में दर्शकों का स्वागत करते नजर आ रहे हैं।

Cirkus Teaser Out: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की शानदार एंटरटेनिंग फिल्म 'सर्कस' की पहली झलक सामने आई है। फिल्म में रणवीर के साथ पूजा हेगड़े, जैकलीन फर्नांडीस नजर आ रहे हैं। इसका टीजर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में पहली पार रणवीर डबल रोल करते हुए नजर आने वाले हैं। फिल्म के टीजर में ट्रेलर का अनाउंसमेंट ही सुनाई पड़ रहा है। ऐसे में कहीं ना कहीं फिल्म का टीजर दर्शकों को निराश कर सकता है। फिल्म के टीजर में दर्शकों को सीधे 60 के दशक में ले जाने की बात हो रही है। वहीं डबल रोल में नजर आ रहे रणवीर सिंह काफी हैंडसम लग रहे हैं।

Ranveer Singh

टीजर में पूरी कास्ट दर्शकों से बात करती दिख रही है। संजय मिश्रा और जॉनी लीवर 60 के दशक में दर्शकों का स्वागत करते नजर आ रहे हैं। वे कहते हैं कि पुराने दिन अच्छे थे, जब बच्चों ने गूगल करने की बजाय दादा-दादी से सवाल पूछे। उस वक्त कोई ब्रेकिंग न्यूज नहीं थी। उस वक्त माता-पिता का प्यार सोशल मीडिया से ज्यादा जरूरी था।

रणवीर सिंह दर्शकों को बताते हैं कि फिल्म का ट्रेलर 2 दिसंबर को जारी किया जाएगा। ट्रेलर दर्शकों को 1960 में लेकर जाएगा। ये कहानी उस दौर की है, जब जिंदगी काफी सिंपल हुआ करती थी। लोग सोशल मीडिया से दूर थे।

टीजर में फिल्म का कोई सीन देखने को नहीं मिलता। दिख रहा है, तो सिर्फ ट्रेलर का अनाउंसमेंट। फिल्म का हर किरदार इसका प्रमोशन करता ही नजर आ रहा है। फैंस को उम्मीद थी कि रोहित शेट्टी अपनी टीजर में अपनी फिल्म की झलक तो दिखाएंगे।

फिल्म के टीजर ने फैंस को भले ही थोड़ा बहुत निराश किया हो, लेकिन फिल्म को लेकर फैंस के बीच क्रेज बनता जा रहा है। पहली बार रणवीर सिंह को डबलरोल में देखने के लिए फैंस बेताब हैं। रोहित शेट्टी का बात की जाए, तो कॉमेडी और एक्शन जोनर में उनका कोई जवाब नहीं है। इससे पहले डायरेक्टर की फिल्म सर्यवंशी हिट रही थी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+