Vivek V Mashru: चर्चाओं में CID फेम इंस्पेक्टर विवेक, एक्टिंग छोड़ बने प्रोफेसर, जानिए आजकल कहां हैं?
CID Inspector Fame Vivek V Mashru: टीवी का सबसे पॉपुलर सीरियल सीआईडी (CID) किसी पहचान का मोहताज नहीं है। कई बच्चे इसको देखकर बड़े हुए हैं। इतना ही नहीं 90 के दशक के इस शो के कई किरदार भी फेमस थे, जिनमें एसीपी प्रद्युमन, इंस्पेक्टर दया, अभिजीत का नाम शामिल था।
इसके अलावा एक कैरेक्टर, जिसने अपने पहचान बनाई वो थे इंस्पेक्टर विवेक। शो में विवेक काफी डैशिंग पर्सनैलिटी थे, लेकिन अब एक्टिंग की दुनिया छोड़ चुके हैं, जिनकी इन दिनों काफी चर्चा हो रही है। इंस्पेक्टर विवेक के किरदार में दिखने वाले एक्टर का नाम विवेक वी मशरू है।

दरअसल, विवेक मशरू की पासपोर्ट फोटो इन दिनों ट्विटर पर काफी वायरल हो रही है। जिसके कैप्शन में लिखा है, "अगर आप इस शख्स को जानते हैं, तो आपका बचपन अद्भुत था"। और अगर आप भी इंस्पेक्टर विवेक के फैन रहे होंगे आपको उनके बारे में जरूर याद होगा।
सोशल मीडिया पर चर्चाओं में आए विवेक
हालांकि सीआईडी में कई ऐसे और कैरेक्टर भी आए जो एक दो एपिसोड के बाद बदल जाते थे, लेकिन इंस्पेक्टर विवेक दर्शकों के बीच काफी पसंदीदा बन गए, लेकिन सीआईडी के बाद मशरू को किसी भी बड़े प्रोडक्शन में नहीं देखा गया। और फिर वो टीवी की चकाचौंध भरी जिंदगी से दूर हो गए।
He is a professor at my brother's college now, not even kidding 😭 https://t.co/gut9qm3pHo
— Monika Sharma (@hereformonika) June 21, 2023
वहीं अब उनके बारे में जानने के लिए लोगों के अंदर काफी उत्सुकता है कि मशरू क्या कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मशरू बेंगलुरु के एक कॉलेज में प्रोफेसर है। जहां वो बच्चों को पढ़ा रहे हैं।
एक्टिंग छोड़कर प्रोफेसर बने
उनकी लिंक्डइन प्रोफाइल के मुताबिक, वह बेंगलुरु में सीएमआर यूनिवर्सिटी में कॉमन कोर करिकुलम डिपार्टमेंट के डायरेक्टर हैं। इसी के साथ एक्टिंग छोड़कर प्रोफेसर बने विवेक ने सोशल मीडिया पर मिल रहे प्यार के लिए लोगों का धन्यवाद भी दिया है।












Click it and Unblock the Notifications