सिनेमा जगत से आई बुरी खबर, CID के मशहूर एक्टर दिनेश फडनिस का हुआ निधन
Cid show Dinesh Phadnis passes away: मशहूर क्राइम शो सीआईडी में फ्रेड्रिक्स का किरदार निभाने वाले दिनेश फडनिस का कल रात को निधन हो गया है। एक्टर की मौत तकरीबन 12 बजे हुई। इससे पहले उन्हें मुंबई के तुंगा अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
दिनेश फडनिस का हुआ निधन
एक्टर के निधन के बाद से सीआईडी की पूरी कास्ट इस वक्त उनके आवास पर हैं। बताते चलें कि सीआइडी में दिनेश इंस्पेक्टर फ्रेडरिक्स का किरदार निभाते थे। सीआईडी में उनके किरदार को लोग बेहद पसंद करते थे। क्योंकि वे कॉमेडी वाला रोल निभाते थे। फैंस को एक्टर के निधन से गहरा सदमा लगा है और सभी लोग उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

क्या बोले थे दयानंद?
इससे पहले दयानंद ने पिंकविला से बात करते हुए उन्होंने कहा था कि दिनेश को हार्टअटैक नहीं आया बल्कि उन्हें लिवर डैमेज की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी हालत काफी नाजुक थी। दिनेश का ट्रीटमेंट चल रहा था और दवाइयों का उनके लिवर खराब हो रहा था।
घर पहुंची सीआईडी की टीम
खबर है कि सीआईडी की पूरी कास्ट एक्टर को श्रद्धांजलि देने पहुंचेगी। ई टाइम्स से बात करते हुए सीआइडी के एक्टर दयानंद शेट्टी ने बताया था कि 12 बजे के आसपास दिनेश का निधन हुआ था। एक्टर ने बताआ कि मैं उन्हीं के घर पर हूं और सीरियल की पूरी टीम यहां पर मौजूद है।
निधन से टूटा फैंस का दिल
अगर शो में फडनिस के किरदार की बात करें तो उन्हें सीआईडी से ही पहचान मिली थी। शो में वे फ्रेडिक्स के किरदार में नजर आए थे। उनके रोल को फैंस काफी पसंद करते थे। लेकिन इसके बाद वे अचानक शो से गायब ही हो गए। खबरें थीं कि एक्टिंग छोड़कर वे मराठी फिल्मों की स्क्रिप्ट लिखने लगे थे। लेकिन उनके फैंस उन्हें सीआइडी की स्क्रीन पर फिर से देखना चाहते थे। अब दिनेश के निधन की खबरें जब फैंस को मिलीं तो उनका दिल ही टूट गया है।












Click it and Unblock the Notifications