CID फेम दिनेश फडनीस को आया हार्ट अटैक, वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं 57 साल के एक्टर, जानें कैसी है हालत

CID Dinesh Phadnis Hospitalised: फेमस टीवी एक्टर दिनेश फडनीस को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि टीवी के पॉपुलर शो सीआईडी में इंस्पेक्टर फ्रेडरिक्स उर्फ फ्रेडी की भूमिका निभाने वाले एक्टर दिनेश फडनीस को हार्ट अटैक आया है। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल वह आईसीयू में जिंदगी और मौत से लड़ रहे हैं।

दिनेश फडनीस को आया हार्ट अटैक
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिनेश फडनीस को उनके घर पर हार्ट अटैक आया था जिसके बाद उन्हें मुंबई के तुंगा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कहा जा रहा है कि दिनेश फडनीस वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। गत 1 दिसंबर 2023 की रात को ही उन्हें हार्ट अटैक के बाद अस्पताल मेंभर्ती कराया गया था।

CID Dinesh Phadnis

वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं दिनेश
57 साल के टीवी एक्टर दिनेश फडनीस, सोशल मीडिया पर भी एक्टिव हैं। वह अपनी फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। फिलहाल उनके हार्ट अटैक की खबर से आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक हैरान हो गए हैं। फैंस उनके जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं। खबर है कि टीवी के मशहूर सीरियल सीआईडी की पूरी स्टार कास्ट और कई क्रू मैंबर्स दिनेश फडनीस का हालचाल लेने के लिए अस्पताल पहुंची थी।

दिनेश फडनीस का चल रहा है इलाज
जानकारी के अनुसार दिनेश फडनीस ने साल 1998 से 2018 तक टीवी के पॉपुलर शो सीआईडी में फ्रेडरिक्स का किरदार निभाया था। उनके किरदार को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। फिलहाल हार्ट अटैक के बाद उन्हें मुंबई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। उन्होंने 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो में भी एक छोटा रोल निभाया था। इसके अलावा उन्होंने कुछ फिल्मों में भी कैमियो किया है। सीआईडी के अलावा, दिनेश फडनीस बॉलीवुड एक्टर आमिर खान के साथ फिल्म 'सरफरोश' और ऋतिक रोशन के साथ 'सुपर 30' मूवी में भी दिखाई दिए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+