CID के दिनेश फडनीस को नहीं आया हार्ट अटैक, 'दया' ने ICU से बताया एक्टर का हाल, सामने आया ये सच
CID Dinesh Phadnis Hospitalised: टीवी के फेमस शो सीआईडी के इंस्पेक्टर फ्रेडरिक्स यानी एक्टर दिनेश फडनीस का एक नया हेल्थ अपडेट सामने आया है। पहले खबर आ रही थी की दिनेश फडनीस को हार्ट अटैक आया था जिसके चलते उन्हें मुंबई के एक निजी अस्पातल में भर्ती करवाया गया था। उनकी हालत बेहद नाजुक बताई जा रही थी। लेकिन अब कहा जा रहा है कि दिनेश फडनीस को हार्ट अटैक नहीं आया था। वह किसी और कारण से बीमार हो गए थे और फिलहाल वह आईसीयू में हैं।
दयानंद शेट्टी ने दिया दिनेश का हेल्थ अपडेट
सीआईडी शो में दिनेश फडनीस के को-एक्टर रह चुके दयानंद शेट्टी ने इंस्पेक्टर फ्रेडरिक्स का हेल्थ अपडेट दिया है। उन्होंने बताया है कि दिनेश फडनीस को दिल का दौरा नहीं पड़ा है बल्कि उनकी तबीयत खराब होने के पीछे कुछ और वजह है। आपको बता दें कि दिनेश फडनीस और सीआईडी शो में इंस्पेक्टर दया का रोल निभाने वाले एक्टर दयानंद शेट्टी असल जिंदगी में काफी अच्छे दोस्त हैं। ऐसे में उन्होंने हार्ट अटैक की खबरों को खारिज किया है।

दया बोले- दिनेश को नहीं आया हार्ट अटैक
इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए दयानंद शेट्टी ने बताया है कि दिनेश फडनीस मुंबई के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं और वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। डॉक्टर फिलहाल उनकी जांच कर रहे हैं लेकिन हार्ट अटैक वाली बातें बिल्कुल गलत हैं। दिनेश बीमार हैं और आईसीयू में भर्ती हैं। उनकी हालत भी गंभीर बताई जा रही है। मगर अब तक ये साफ नहीं हो पाया है कि आखिर उनकी तबीयत क्यों बिगड़ी है।
वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं दिनेश
57 साल के टीवी एक्टर दिनेश फडनीस, सोशल मीडिया पर भी एक्टिव हैं। वह अपनी फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। फिलहाल उनकी बिगड़ती तबीयत ने आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक को हैरान कर दिया है। फैंस उनके जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं। खबर है कि टीवी के मशहूर सीरियल सीआईडी की पूरी स्टार कास्ट और कई क्रू मैंबर्स दिनेश फडनीस का हालचाल लेने के लिए अस्पताल पहुंची थी।












Click it and Unblock the Notifications