CID के एसीपी प्रद्युमन शिवाजी साटम को नहीं मिल रहा काम, बोले- घर बैठे-बैठे थक गया हूं

मुंबई, 19 जनवरी: टीवी शो सीआईडी ​​में एसीपी प्रद्युम्न की भूमिका के लिए पहचान रखने वाले अभिनेता शिवाजी साटम के पास आजकल काम नहीं है। कई साल तक चलने के बाद सीआईडी का प्रसारण टीवी पर बंद हो गया है। जिसके बाद शिवाजी साटम भी खाली हो गए हैं। साटम ने बताया है कि उनको नया काम नहीं मिल रहा है, ऐसे में ज्यादातर समय वो घर पर ही गुजार रहे हैं। काम ना होने पर निराशा जाहिर करते हुए अभिनेता ने कहा है कि अब तो वो घर पर बैठे-बैठे भी थक गए हैं।

 काम नहीं है तो नहीं है

काम नहीं है तो नहीं है

शिवाजी साटम ने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में कहा, मैं यह नहीं कहूंगा कि मुझे खूब ऑफर मिल रहे हैं और मेरे पास काम। अब नहीं है तो नहीं है, क्या कर सकते हैं। जो एक- दो प्रस्ताव मिले भी हैं, वो भी कुछ खास नहीं हैं। उन्होंने कहा कि मैं मराठी थिएटर से हूं, मैंने हमेशा ऐसे प्रोजेक्ट किए हैं जो मुझे पसंद आए। अब अगर काम कुछ मिल भी रहा है, तो वो दमदार नहीं है।

 घर बैठने के लिए मजबूर हूं

घर बैठने के लिए मजबूर हूं

वास्तव और नायक जैसी फिल्मों में दमदार किरदार निभाने वाले शिवाजी साटम ने कहा, काम नहीं होने के कारण घर पर बैठकर बोर होने को मजबूर हूं। मेरे लिए यह दुख की बात है कि आज बहुत मजबूत किरदार लिखे नहीं जा रहे हैं। यह हमारे लिए हर तरफ से नुकसान ही है। दर्शक आज भी अच्छे कलाकारों और अच्छे काम को मिस कर रहे हैं।

20 साल से कर रहा था ये शो

20 साल से कर रहा था ये शो

शिवाजी साटम शि ने सीआईडी को लेकर कहा, मैं बीते 20 साल से यही कर रहा था। अब उसके बंद होने पर क्या कर सकते हैं। फिर से सीआईडी के शुरू होने पर शिवाजी साटम ने कहा कि अगर फिर उनको कोई रोल मिला तो वह जरूर करेंगे। बता दें कि जनवरी 1998 में टीवी पर सीआईडी के प्रसारण की शुरुआत हुई थी। अक्टूबर 2018 में ये शो बंद हुआ।

कई फिल्मों में भी किया काम

कई फिल्मों में भी किया काम

श‍िवाजी साटम को टीवी पर सीईडी में 'एसीपी प्रद्युमन' के रोल से ज्यादा पहचान मिली। हालांकि वो इससे पहले कई फिल्मों में भी अहम रोल कर चुके हैं। श‍िवाजी साटम ने 'वास्‍तव', 'गुलाम-ए-मुस्‍तफा', 'सूर्यवंशम', 'नायक' समेत करीब तीन दर्जन फिल्‍मों में भी काम किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+