बाथरूम में अटके नाड़े ने बदल दी थी चंकी पांडे की किस्मत, इस प्रोड्यूसर ने ऑफर की थी फिल्म

मुंबई, अगस्त 05: एक्टर चंकी पांडे ने हाल ही में एक इंटरव्यू में ये खुलासा किया कि उन्हें पहली फिल्म कैसे मिली थी। चंकी पांडे ने बताया कि, वे एक होटल के बाथरूम में अपने पजामे का नाडा खोलने की कोशिश कर रहे थे, तभी उनकी मुलाकात फिल्म प्रोड्यूसर पहलाज निहलानी से हुई, उन्होंने मदद ऑफर की थी। इसके बाद उनके बीच बातें शुरू हुई और उन्होंने ही उन्हें फिल्मों में काम करने के लिए पहला ऑफर दिया।

पजामे के नाड़े ने बदली किस्तम

पजामे के नाड़े ने बदली किस्तम

चंकी पांडे ने यूट्यूब पर कॉमेडियन-एक्टर साइरस ब्रोचा के टॉक शो में अपने कैरियर को लेकर कई अहम खुलासे किए। चंकी पांडे ने बताया कि, मुझे एक समस्या है, मैं एक गाँठ बाँध सकता हूँ लेकिन मैं इसे नहीं खोल सकता। उन्होंने याद किया कि वह एक दिन 'नाड़ा' के साथ 'चूड़ीदार' पहनकर एक शादी में गए थे। मेरे पास कुछ एक्सट्रा बियर थीं, इसलिए मैं खुद को राहत देने के लिए वॉशरूम की ओर भागा और मैं अपना नाड़ा खोलने की कोशिश करने लगा। वह खुल नहीं रहा था, इसके बाद मैं मदद के लिए चिल्लाने लगा।

बड़ी दिलचस्प है चंकी पांडे की बॉलीवुड एंट्री

बड़ी दिलचस्प है चंकी पांडे की बॉलीवुड एंट्री

चंकी पांडे ने बताया कि, मेरी मदद के लिए एक शख्स आगे आया, वह और कोई नहीं बल्कि पहलाज निहलानी थे। उन्होंने आगे कहा, "क्या आप इस पर विश्वास कर सकते हैं? हम बात कर रहे थे, और उन दिनों इंटरनेट नहीं था। इसलिए हमने यह बातचीत शुरू की। उन्होंने मुझसे पूछा 'आप क्या करते हैं?" मैंने कहा, 'मैं एक मॉडल हूं, मैं फिल्मों के लिए कोशिश कर रहा हूं। मैंने पूछा- सर, आप क्या करते हैं? उन्होंने कहा, 'मैंने अभी-अभी गोविंदा के साथ इल्जाम नाम की एक फिल्म बनाई है'। ये सुनकर मैं लगभग बेहोश हो गया था।

बिना हाथ धोए हैंडशेक करने लगे थे चंकी

बिना हाथ धोए हैंडशेक करने लगे थे चंकी

मैं कहा, आप पहलाज निहलानी हैं! आपसे मिलकर बहुत खुशी हुई'। बिना हाथ धोए मैं उनसे हाथ मिलाने की कोशिश कर रहा था। चंकी ने कहा कि कुछ दिनों बाद वह एक और पार्टी में पहलाज से मिले। जहां वह अपनी पहली मुलाकात को याद कर हंस पड़े। पहलाज ने मुझे अगले दिन अपने ऑफिस बुलाया। मैं उनसे मिलने गया था, और मुझे लगा कि किसी ओर मुद्दे पर बात करेंगे, लेकिन उन्होंने वास्तव में मुझे मेरी पहली फिल्म के लिए साइन किया था। इसलिए मैं लोगों से यही कहता रहता हूं, आप कभी नहीं जानते कि यह कब होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+