क्रिससम पर रिलीज हुई ये 10 फिल्में रही हैं ब्लॉकबस्टर, 83 और अतरंगी रे का क्या होगा?

मुंबई, 25 दिसंबर: बॉलीवुड में काफी पहले से फिल्मों को त्योहारों या खास अवसरों पर रिलीज करने का चलन रहा है। अक्सर ही बड़े स्टार दिवाली, दशहरा, क्रिसमस जैसे खास मौकों को अपनी फिल्मों की रिलीज के लिए चुनते रहे हैं। क्रिसमस पर खासतौर से आमिर खान की फिल्में आती रही हैं और काफी सफल भी रही हैं। आमिर की कई बड़ी फिल्में क्रिसमस पर ही रिलीज हुई हैं। इस साल क्रिसमस के मौके पर (24 दिसंबर) 83 और अतरंगी रे रिलीज हुई हैं। ऐसे में इन दो फिल्मों का क्या होगा ये तो समय बताएगा लेकिन जो फिल्में क्रिसमस पर रिलीज होकर बड़ी हिट रहीं, उनके बारे में हम आपको बता रहे हैं।

इस साल अतरंगी और 83 हुई हैं रिलीज

इस साल अतरंगी और 83 हुई हैं रिलीज

इस साल क्रिसमस पर रणवीर सिंह और दीपिकरा पादुकोण की भूमिकाओं वाली '83' रिलीज हुई है। फिल्म भारतीय क्रिकेट टीम के 83 का वर्ल्डकप जीतने की कहानी पर है। वहीं दूसरी फिल्म अतरंगी रे में भी नामी सितारे हैं। इस फिल्म में धनुष, सारा अली खान और अक्षय कुमार ने काम किया है।

आमिर खान की गजनी

आमिर खान की गजनी

2008 में रिलीज हुई फिल्म गजनी में आमिर खान और असिन थे। फिल्म में पहली बार आमिर खान के आठ पैक एब्स दिखे थे। आमिर खान की फिल्म गजनी क्रिसमस पर रिलीज हुई उनकी एक पहली फिल्म थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ से ज्यादा कमाकर रिकॉर्ड बनाया था।

सलमान खान की दबंग-2

सलमान खान की दबंग-2

साल 2012 क्रिसमस के मौके पर सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा अपनी सुपरहिट फिल्म दबंग का सीक्वल लेकर आए थे। 21 दिसंबर 2012 को रिलीज ये जबरदस्त हिट रही थी। दबंग-2 ने बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई की थी।

 आमिर और अनुष्का की पीके

आमिर और अनुष्का की पीके

आमिर खान और अनुष्का शर्मा की ब्लॉकबस्टर फिल्म पीके की 2014 में क्रिसमस पर ही रिलीज हुई थी। आमिर और अनुष्का के अलावा संजय दत्त और सुशांत सिंह राजपूत भी फिल्म में थे। फिल्म का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया था। 'पीके' ने 800 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था।

बाजीराव मस्तानी रही थी जबरदस्त हिट

बाजीराव मस्तानी रही थी जबरदस्त हिट

रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा स्टारर 'बाजीराव मस्तानी' क्रिसमस वीक में 2015 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने जबरदस्त सफलता हासिल की थी। फिल्म ने रिकॉर्ड 350 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। 2018 में रणवीर सिंह की सिंबा भी रिलीज हुई थी। सिंबा ने देश में 250 करोड़ के आसपास कमाए थे।

Recommended Video

    Merry Christmas 2021: सच में होते हैं Santa Claus ?, क्यों सजाते हैं Christmas Tree | वनइंडिया हिंदी
    3 इडियट्स ने गाडे सफलता के झंडे

    3 इडियट्स ने गाडे सफलता के झंडे

    3 इडियट्स हिन्दी सिनेमा की सबसे हिट फिल्मों में गिनी जाती है। यह फिल्म साल 2009 में 25 दिसंबर को रिलीज हुई थी। फिल्म में आमिर खान के साथ आर माधवन, शरमन जोशी, बोमन ईरानी और करीना कपूर मुख्य भूमिका में थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के झंडे गाड़ दिए थे।

    अक्षय की वेलकम

    अक्षय की वेलकम

    वेलकम साल 2007 की बड़ी फिल्मों में से एक है। यह फिल्म 2007 में क्रिसमस के मौके पर रिलीज हुई थी। इस में अक्षय कुमार, अनिल कपूर, नाना पाटेकर, कटरीना कैफ और फिरोज खान सहित अन्य कलाकार मुख्य भूमिका में थे। फिल्म का निर्देशन अनीस बज्मी ने किया था। बॉक्स ऑफिस पर भी इस फिल्म ने कमाल का प्रदर्शन किया था।

    आमिर खान की दंगल रही हिट

    आमिर खान की दंगल रही हिट


    आमिर खान की स्पोर्ट्स ड्रामा दंगल 23 दिसंबर 2016 को रिलीज हुई थी। फिल्म पहलवानी में नाम कमाने वाली हरियणा की फोगाट बहनों के ऊपर है। आमिर के साथ सान्या मल्होत्रा, जायरा वसीम, सुहानी भटनागर, फामिता सना शेख लीड रोल में थीं। दंगल ब्लॉबस्टर साब‍ित हुई थी।

    धूम 3 ने कमाई के रिकॉर्ड तोड़े

    धूम 3 ने कमाई के रिकॉर्ड तोड़े

    आमिर खान की धूम-3 ने भी रिकॉर्ड कमाई की थी। आमिर की ये फिल्म 2013 में क्रिसमस के मौके पर रिलीज हुई थी। फिल्म में अभिषेक बच्चन और कैटरीना कैफ भी थीं।

     ‘टाइगर जिंदा है'

    ‘टाइगर जिंदा है'

    कैटरीना कैफ के साथ सलमान खान स्टारर 'टाइगर जिंदा है' 2017 में रिलीज हुई थी और इसका डायरेक्शन अली अब्बास जाफर ने किया था। फिल्म को को फैंस ने काफी सराहा था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+