मशहूर एक्ट्रेस के बाद अब पिता ने भी मौत को लगाया गले, सदमे में है एक्ट्रेस का परिवार, आखिर क्या हो गई बात
Chitra Father Passes Away: साल 2024 का आखिरी दिन यानी 31 दिसंबर एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए काफी दुखद साबित हुआ है। जहां एक तरफ आज हर कोई नए साल 2025 का स्वागत करने के लिए तैयार है, वहीं फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आ रही है।
एक्ट्रेस चित्रा के पिता की मौत
आपको बता दें कि दो साल पहले एक्ट्रेस चित्रा ने सुसाइड कर लिया था। वहीं अब एक्ट्रेस के पिता ने भी आत्महत्या कर ली है। इस खबर से सिनेमा जगत में शोक की लहर दौड़ गई है और उनका परिवार सदमे में है। खबर है कि एक्ट्रेस चित्रा के पिता कामराज ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।

नए साल के जश्न की खुशियां मातम में बदलीं
इस खबर ने एक्ट्रेस चित्रा के परिवार और उनके फैंस को परेशान कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कामराज के परिवार के किसी को भी उम्मीद नहीं थी कि साल 2024 के आखिरी दिन ऐसा कुछ हो जाएगा। नए साल के जश्न की खुशियां उनके परिवार के लोगों के लिए मातम में बदल जाएंगी। एक्ट्रेस चित्रा के पिता कामराज ने इस दुनिया को आज यानी 31 दिसंबर 2024 को अलविदा कह दिया है।
दिवंगत एक्ट्रेस के परिवार को लगा बड़ा झटका
आपको बता दें कि करीब दो साल पहले एक्ट्रेस चित्रा ने सुसाइड कर लिया था। एक्ट्रेस के सुसाइड करने की खबर से आम लोगों से लेकर इंडस्ट्री के लोग तक शॉक्ड हो गए थे। जानकारी के अनुसार चित्रा ने पूनमल्ली के एक रिसॉर्ट में फांसी लगा ली थी। चित्रा की मौत से उनके परिवार को बड़ा झटका लगा था।
चित्रा के पिता की मौत ने सबको किया हैरान
वहीं अब चित्रा के पिता की मौत ने भी सबको हैरान कर दिया है। कामराज जब बहुत देर तक कमरे से बाहर नहीं निकले तो घरवालों को चिंता हुई। परिवार के लोगों ने कामराज के कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन जब कोई जवाब नहीं मिला तो उन्होंने दरवाजा तोड़ दिया और देखा कि कामराज पंखे से लटके हुए हैं।
मामले की जांच कर रही है पुलिस
इसके बाद घटना की खबर पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और उनकी मौत की परिस्थितियों की गहन जांच कर रही है। आपको बता दें कि एक्ट्रेस चित्रा के पिता कामराज एक अपार्टमेंट में रहते थे और उनके इस तरह से चले जाने से परिवार के लोग बुरी तरह से टूट गए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications