चिराग पासवान कब बनेंगे दुल्हा? शादी को लेकर खोला राज, कंगना रनौत का नाम सुनते ही बोले- 'हां हम दोनों...'

Chirag Paswan Marriage Plan: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान 41 साल की उम्र में भी सिंगल हैं। राजनीति में कदम रखने से पहले वह एक्टिंग में भी अपनी किस्मत आजमां चुके हैं। हालांकि उन्हें कुछ खास सफलता हासिल नहीं हुई।

साल 2011 में चिराग पासवान की पहली फिल्म 'मिलें न न मिलें हम' रिलीज हुई थी। जिसमें उन्होंने कंगना रनौत के साथ स्क्रीन शेयर की थी। जो कि अब हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से सांसद हैं। हाल ही में दोनों के संसद में मुलाकात हुई थी। जिसके बाद से चिराग का नाम कंगना के साथ जोड़ा जा रहा है।

Chirag Paswan

अब हाल ही में चिराग पासवान से जब शादी को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने काफी टालने की कोशिश की। एबीपी न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, चिराग पासवान ने कहा कि, 'इस वक्त इन सवालों का कोई क्या जवाब दे। आज हम बजट पर चर्चा करेंगे कई ऐसे बैचलर हैं जिनकी सरकार ने चिंता जाहिर की है। मुझे इस बात की खुशी है कि सरकार ने इस बारे में सोचा और बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार देने के बारे में बात हुई। मैं सिर्फ राजनीति के बारे में सोचता हूं और कुछ भी नहीं।'

इसके बाद जब चिराग पासवान से कंगना रनौत के साथ संसद के बाहर हुई मुलाकात के बारे में पूछा गया तो वह शर्मा गए। उन्होंने एक्ट्रेस संग लंबे समय बाद हुई मुलाकात पर खुशी जाहिर की और कहा कि, 'चुनाव के प्रचार के दौरान भी मैंने कहा था कि मैं उनसे मिलने के लिए बैचेन हूं। पिछले तीन सालों में मैंने कई उतार-चढ़ाव देखे। ऐसे में जब काफी समय बाद उनसे मुलाकात हुई तो काफी अच्छा लगा।'

बता दें कि, चिराग पासवान फिलहाल लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की कमान संभाल रहे हैं। वहीं कंगना रनौत ने पहली बार राजनीति में कदम रखा है। एक्ट्रेस हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से चुनाव जीती थीं। इसके बाद दोनों की संसद के गेट के बाहर मुलाकात हुई थी। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+