कंगना ने किया अनदेखा तो चिराग ने नाम लेकर एक्ट्रेस को बुलाया, फिर लगा लिया गले, दिल जीत लेगी दोनों की बॉन्डिंग
Kangana and Chirag: कंगना रनौत और चिराग पासवान दोनों ही इस वक्त जबरदस्त सुर्खियों में हैं। मंडी से जीतकर कंगना रनौत जहां सांसद बनीं, वहीं चिराग पासवान सबसे यंग कैबिनेट मिनिस्टर बनकर जमकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस बीच दोनों का एक क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद फैंस की खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा।
नहीं बन सका साथ में फिल्मी करियर
कंगना रनौत और चिराग पासवान की एक फिल्म आई थी, जिसमें दोनों साथ में दिखे थे। इस फिल्म का नाम था- 'मिले ना मिले हम'। दोनों का फिल्मी करियर तो साथ में सक्सेसफुल नहीं हो सका, मगर हां पॉलिटिक्स में दोनों ही शानदार कर रहे हैं। कंगना जहां मंडी सीट पर विजयी हुई हैं वहीं चिराग कैबिनेट मिनिस्टर की कुर्सी पर विराजे हैं।

वायरल हो रहा वीडियो
इस बीच कंगना और चिराग का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों की शानदार बॉन्डिंग साफ नजर आ रही है। क्लिप में देखा जा सकता है कि चिराग सामने खड़े हुए हैं और कंगना पहले तो उन्हें बिना देखे सीधे सामने से निकल जाती हैं और फिर इसके बाद चिराग उनका नाम पुकारते हैं और फिर कंगना उनसे हाथ मिलाने लगती हैं।
कंगना से क्या बोले चिराग?
इसके बाद कंगना रनौत और चिराग पासवान एक दूसरे के गले लगते हैं और कंगना भी फूले नहीं समातीं। कंगना को खुश देखकर चिराग भी खुशी से झूम उठते हैं। इसके बाद दोनों के बीच कुछ बातचीत होती है। अब सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
कैसा रहा दोनों का सफर?
पर्दे से संसद तक का ये सफर बेहद खूबसूरत रहा है। चिराग के राजनीतिक करियर में काफी उतार चढ़ाव रहे हैं वहीं कंगना की बात करें तो हर बार उन्हें भी पर्दे पर सक्सेस नहीं मिली। एक्ट्रेस की कई फिल्में हैं, जो औंधे मुंह भी गिरी हैं। हालांकि एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक शानदार फिल्में दी हैं।
शपथ लेने के बाद बोले चिराग
चिराग की बात करें तो वे मोदी कैबिनेट 3.0 का हिस्सा बने हैं। चिराग को खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय मिला है। बीते दिनों उन्होंने कैबिनेट मंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ भी ली। शपथ लेने के बाद चिराग ने कहा कि कोई भी मंत्रालय छोटा या फिर बड़ा नहीं होता।












Click it and Unblock the Notifications