'डियर ब्रेस्ट, अब मेरी बारी है.....', कैंसर से जूझ रही एक्ट्रेस की पोस्ट देख फैन्स हुए इमोशनल

नई दिल्ली: टीवी एक्ट्रेस और यूट्यूबर छवि मित्तल को आप सब जानते होंगे। इन दिनों वो काफी मुश्किल वक्त से गुजर रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपने फैन्स को बताया कि वो ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं। इसको लेकर उन्होंने एक इमोशनल पोस्ट भी लिखी है। इसके बाद से फैन्स उनके हौसले की तारीख कर रहे हैं। साथ ही उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना भी हो रही।

इंस्टा पर बयां की फीलिंग

इंस्टा पर बयां की फीलिंग

इंस्टाग्राम पर उन्होंने एक फोटो शेयर करते हुए लिखा कि डियर ब्रेस्ट, ये तुम्हारे लिए एक प्रशंसा वाली पोस्ट है। पहली बार मैंने आपका जादू देखा था, जब आपने मुझे बहुत खुशी दी थी.. लेकिन आपका महत्व तब बढ़ गया जब आपने मेरे दोनों बच्चों को फीड कराया। आज मेरी बारी है, आप कैंसर से लड़ रहे हो और मुझे आपके साथ खड़ा होना है।

'ये आसान नहीं'

'ये आसान नहीं'

उन्होंने आगे लिखा कि ऐसा होना सबसे अच्छी बात नहीं है, लेकिन इसके लिए मेरे हौसले पस्त करने की जरूरत नहीं है। ये आसान नहीं होगा, लेकिन ये कठिन भी नहीं होना चाहिए। हो सकता है कि मैं फिर से वैसी ना दिखूं, लेकिन इससे मुझे अलग महसूस कराने की जरूरत नहीं है।

दूसरे मरीजों के लिए कही ये बात

दूसरे मरीजों के लिए कही ये बात

एक्ट्रेस ने आगे लिखा कि ब्रेस्ट कैंसर से ठीक होने वालों के लिए चियर्स, आपको नहीं पता कि आज मैं आपसे कितनी प्रेरणा लेती हूं। उन लोगों को भी बहुत धन्यवाद, जिन्होंने इस मुश्किल वक्त में मुझे कॉल-मैसेज किया। छवि की इस पोस्ट के लिए उनके फैन्स उनकी तारीफ कर रहे हैं। साथ ही सभी ने जल्द ही उनके स्वस्थ होने की कामना की।

इन सीरियल्स में की काम

इन सीरियल्स में की काम

आपको बता दें कि छवि कृष्णादासी, 3 बहूरानियां और घर की लक्ष्मी बेटियां जैसे सीरियल में नजर आ चुकी हैं। उन्होंने खुद का एक यूट्यूब चैनल भी शुरू किया था, जिसका नाम SIT है। वहां पर वो ब्लॉगिंग करती हैं। वो इंस्टाग्राम पर भी काफी ज्यादा सक्रिय रहती हैं, जहां उनके 4.5 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। वो अपने फैन्स के लिए रोजाना वीडियो और फोटो शेयर करती रहती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+