वो जिंदगी का आखिरी....सुष्मिता सेन के भाई राजीव से तलाक के बीच चारु ने शेयर किया इमोशनल वीडियो

नई दिल्‍ली, 19 जुलाई। बॉलीवुड एक्‍ट्रेस सुष्मिता सेन ललित मोदी की पोस्‍ट के बाद मुसीबतों को झेल रही हैं वहीं उनके छोटे भाई राजीव की जिंदगी में बड़ तूफान आया हुआ है। राजीव की एक्‍ट्रेस पत्‍नी चारु असोपा के साथ तलाक होने की नौबत आ गई है। वहीं अब चारु असोपा ने एक इमोशलन पोस्‍ट शेयर की है।

चारु असोपा और राजीव सेन ने 2019 में की थी लव मैरिज

चारु असोपा और राजीव सेन ने 2019 में की थी लव मैरिज

चारु असोपा और राजीव सेन तलाक लेने का मन चुके हैं। वहीं अब, चारु ने अपने पति राजीव सेन से तलाक के बीच सोशल मीडिया पर एक इमोशलन वीडियो शेयर किया है। इन दोनों ने 2019 में शादी की थी और दोनों की एक बेटी जियाना भी है। चारु और राजीव ने कुछ समय तक डेटिंग करने के बाद 9 जून 2019 को गोवा में शाी की थी। शादी के एक साल नहीं बीते कि दोनों के बीच प्रॉब्लम शुरू हो गई थी।

एक बार अलग होने के बाद फिर आए थे साथ

एक बार अलग होने के बाद फिर आए थे साथ

2020 में कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान नौबत ये आ गई कि दोनों अलग रहने भी लगे। कुछ समय बाद उन्होंने सुलह कर ली और 1 नवंबर को बेटी ज़ियाना का जन्‍म हुआ। बेटी के जन्म के कुछ ही महीनों बाद, उनके बीच सबकुछ ठीक ना होने की अफवाहें फिर सुर्खियों में आने लगीं वहीं अब दोनों तलाक लेने का मन बना चुके हैं और एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं।

चारू ने वीडियो शेयर कर कहा- वो मेरी जिंदगी का आखिरी नुक्सान था'

चारू ने वीडियो शेयर कर कहा- वो मेरी जिंदगी का आखिरी नुक्सान था'

चारु ने सोमवार (18 जुलाई) को एक इमोशनल इंस्टाग्राम रील शेयर की जहां उन्हें एक डायलॉग को लिप-सिंक करते हुए देखा जा सकता है, "फिर उसके बाद में कुछ नहीं खोया, 'वो मेरी जिंदगी का आखिरी नुक्सान था'। वीडियो में वह राजीव से तलाक के बीच 'कुछ खोने' का इशारा कर रही हैं।

चारु ने कहा शांति से चाहती हूं तलाक

मीडिया को दिए इंटरव्‍यू में चारु ने राजीव को मौका देने के बारे में बात की थी और चाहती हैं कि उनका शांतिपूर्वक तलाक हो जाए। उन्‍होंने कहा मैंने उसे एक सौहार्दपूर्ण अलगाव के लिए एक साधारण नोटिस भेजा, क्योंकि हमारे रिश्ते में कुछ भी नहीं बचा है। मैं अलग होना चाहती हूं क्योंकि मैं नहीं चाहती कि मेरी बेटी एक जहरीले और अपमानजनक वातावरण में बड़ी हो।मैं नहीं चाहती कि वह लोगों को एक-दूसरे को गालियां देते हुए देखें।

सुष्मिता के भाई ने चारू पर लगाया है ये गंभीर आरोप

सुष्मिता के भाई ने चारू पर लगाया है ये गंभीर आरोप

वहीं राजीव ने चारू पर उनने अपनी पहली शादी उससे छुपाने का आरोप लगाया है। सुष्मिता के भार्ठ राजीव ने कहा कोई भी इसके बारे में नहीं जानता था और स्पष्ट रूप से सभी से छिपा एक सीक्रेट लूप था"।चारु ने इस आरोप का जवाब देते हुए कहा "मेरी पहली शादी फरवरी 2007 में हुई थी जब मैं सिर्फ 18 साल की थी और हम नवंबर 2016 में हम अलग हो गए थे। राजीव ने मुझ पर एक बुरी मां होने का आरोप लगाया है। जियाना की तस्वीरें पोस्ट करते हुए वह कहते हैं नजर लग जाती है। मैं उनकी तरह अंधविश्वासी नहीं हूं और मैं नहीं चाहता कि मेरी बेटी ऐसी मानसिकता के संपर्क में आए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+