क्या चारु असोपा और राजीव सेन ने पब्लिसिटी के लिए शादी को बनाया मोहरा? एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

हाल ही में चारु असोपा ने पति राजीव सेन के साथ मामले की सुलह को लेकर प्रतिक्रिया दी है।

मुंबई, 25 सितंबर: बीते लंबे समय से टीवी एक्ट्रेस चारु असोपा और पति राजीव सेन सुर्खियों में हैं। कपल के तलाक की खबरें खूब चर्चा में थीं। हालांकि, आखिरकार दोनों ने साथ रहने का फैसला लिया है। अब हाल ही में चारु असोपा ने पति के साथ मामले की सुलह को लेकर प्रतिक्रिया दी है। एक्ट्रेस और उनके पति ने इस महीने की शुरुआत में ही सुलह कर ली थी। इसके बाद एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी शेयर किया है। अब लोगों द्वारा उनके और पति राजीव के तलाक को ड्रामा बताए जाने पर चारु ने एक और बात कही है।

पति संग सुलह पर क्या बोलीं चारु?

पति संग सुलह पर क्या बोलीं चारु?

चारु ने पति संग वापस लौटने के दावों पर बात की है। उन्होंने लोगों के उन रिएक्शन पर भी बात की है, जिसमें उनके और राजीव के तलाक की खबरों को पब्लिसिटी स्टंट बताया गया था।

दोनों की है बेटी

दोनों की है बेटी

बताते चलें कि कपल की एक प्यारी सी बेटी है, जिसका नाम जियाना सेन है। जब चारु और उनके पति राजीव के बीच सुलह हो गई थी, तो एक्ट्रेस ने एक पोस्ट शेयर कर खुशी जताई थी।

क्या बोलीं चारु?

क्या बोलीं चारु?

चारु असोपा ने अपने नए व्लॉग में पति राजीव संग वापस आने के अपने फैसले पर बात की। इसके साथ ही उन्होंने उन तमाम दावों पर भी बात की, जिनमें इसे एक पब्लिसिटी स्टंट बताया गया था। चारु ने वीडियो में कहा कि ज मैं भीलवाड़ा में थी, तो मुंबई लौटने और अपनी बेटी के साथ एक नई जिंदगी जीने का फैसला किया।

एक दिन पहले हुई बात

एक दिन पहले हुई बात

कोर्ट की प्रोसीडिंग्स से एक दिन पहले मैंने और राजीव ने साथ बैठकर परेशानियों पर बात की। फिर उन सभी मुद्दों का समाधान किया। एक्ट्रेस ने कहा कि मैं सफाई नहीं दे रही हूं। मुझे नहीं पता कि लोग इसे पब्लिसिटी स्टंट क्यों कह रहे हैं? उन्होंने कहा कि दयालु बनो, कुछ भी कहने से पहले सोच लें।

क्या बिग बॉस में हिस्सा लेगा कपल?

क्या बिग बॉस में हिस्सा लेगा कपल?

बताते चलें कि बीते दिनों से ये अफवाह उड़ रही है कि चारु और उनके पति बिग बॉस में हिस्सा ले सकते हैं। हालांकि, इस बात की पुष्टि नहीं हुई है। नवभारत टाइम्स की खबर के मुताबिक, हाल ही में राजीव ने कहा कि फेमस टीवी रियलिटी शो के लिए उनसे संपर्क जरूर किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+